Vivian Dsena : सलमान के शो में नजर आएंगे विवियन डीसेना! एक्टर की वाइफ ने किया बड़ा खुलासा

0
433
Vivian Dsena

Vivian Dsena: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब ‘बिग बॉस 17’ के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के साथ शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान शो के रिलीज डेट का खुलासा करते नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी। हालांकि अभी कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो रहा है जो विवियन डीसेना का हैं।

ezgif.com webp to jpg 11 1

Vivian Dsena की वाइफ ने एक्टर के शो में एंट्री लेने पर किया खुलासा

विवियन डीसेना की वाइफ नूरन एलीहास ने बिग बॉस 17 में जाने को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया है कि विवियन डीसेना बिग बॉस 17 नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘कई फैंस ने मुझे मैसेज करके पूछा है कि क्या यह सच है या नहीं, मैं उन सभी को बता दूं यह खबर हर साल बिग बॉस के नए सीजन के साथ आती है। अब और पहले भी विवियन ने हमेशा शो में जाने को लेकर मना कर दिया है’

ezgif.com webp to jpg 12 1

सलमान के शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 17 का प्रोमो रिलीज हो चुका है और पहले प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि आज तक हमने सिर्फ बिग बॉस की आंखें देखी हैं, लेकिन इस बार हमें उनका दिल, दिमाग और दम देखने को मिलेगा। अगले प्रोमो में सलमान ने बताया है कि बिग बॉस 17 में दिल, दिमाग और दम का क्या मतलब होगा।

ये भी पढ़े: Dharmendra : ‘गदर 2’ की सक्सेस पर धर्मेंद्र ने फैंस को कहा शुक्रिया, बेटे सनी देओल के लिए कही ये बात

वहीं कपल्स में से अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, कंवर ढिल्लों-एलिस कौशिक का नाम सामने आ रहा है। वहीं सिंगल्स में शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, मोनिका भदोरिया, मनीषा रानी, ​​पूजा भट्ट, सुमेध मुदगलकर, मल्लिका सिंह, अरिजीत तनेजा, संदीप सिकंद, विवियन डीसेना के जाने को लेकर अपडेट सामने आई है।