Dharmendra : ‘गदर 2’ की सक्सेस पर धर्मेंद्र ने फैंस को कहा शुक्रिया, बेटे सनी देओल के लिए कही ये बात

0
348
Dharmendra
Dharmendra

Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी खूब धूममचाया हैं। इसी के साथ  फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल है। वहीं इन दिनों एक्टर अपने पिता धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर के साथ यूएस में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जहां बाप-बेटे की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। वहीं अब इस ट्रिप पर ले जाने के लिए धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल का शुक्रिया अदा किया है।

fbbddb

Dharmendra ने बेटे सनी का किया शुक्रिया अदा

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह सनी देओल पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि’ थैंक्यू सनी। मैंने इस ट्रिप को बहुत एंजॉय किया। ध्यान रखो अपना। अब अच्छे दिन चल रहे हैं।’ वहीं वीडियो में अपने पिता की बातें सुनकर सनी देओल इमोशनल हो जाते हैं।

ये भी पढ़े: Madhubala : अभिमान और घमंड की लड़ाई में टूट गया था दिलीप कुमार और मधुबाला का रिश्ता, बिछड़ गए थे सलीम और अनारकली

सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है कि ‘दोस्तों आप सभी को प्यार और दुआएं दे रहा हूं। सभी खुश रहें और सेहतमंद रहें।’

thrhtrrhyrhy

गदर 2 की सक्सेस पर धर्मेंद्र ने फैंस को भी कहा शुक्रिया

इसके अलावा उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जहां उन्होंने फैंस को ‘गदर 2’ की सक्सेस के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बेहद खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि ‘दोस्तों, किस्मत वाला होता है बाप वो जिसका बेटा कभी बाप बन कर बच्चों से लड़ जाता है। सनी मुझे गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय करने के लिए यूएस लेकर आया। दोस्तों आप सबकी गुड विशेज का शुक्रगुजार हूं कि आपने गदर 2 को ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाया।’