Sanjay Dutt : जल्द साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ, कॉमेडी के साथ लगेगा एक्शन का तड़का

0
356
Sanjay Dutt
Sanjay Dutt

Sanjay Dutt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिरोज ए नाडियाडवाला ने अपने करियर में हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘वेलकम फ्रेंचाइजी’ जैसी सुपहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया हैं। वहीं एक बार फिर वो अपना  दर्शकों को एंटरटेन करने का प्लॉन बन लिया है। प्रोड्यूसर ने हाल ही में एक धमाकेदार ऐलान किया है। उन्होंने बॉलीवुड के दो अलग-अलग जेनरेशन के एक्शन हीरो को एक साथ लाने का फैसला किया है।

 

rthrhyrh

Sanjay Dutt संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

आपको बाता दें कि फिरोज ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हिंदी सिनेमा के खलनायक संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को साइन किया है। फिल्म का नाम ‘मास्टर ब्लास्टर’ है। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ संजू बाबा और टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा। दोनों लोगों को हंसाने के अलावा फिल्म में मारधार करते हुए भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Meena Kumari : मीना कुमारी से शादी करना चाहते थे उन्हीं के सौतेले बेटे, कहा था – “काश मैं इतना छोटा नहीं होता…”

बता दें कि फिल्म की शूटिंग हॉन्ग कॉन्ग, मकाऊ और चीन में होगी। वहीं फिल्म में कई नई तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है। वहीं जैकी श्रॉफ के साथ खलनायक औक कारतूस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके संजय दत्त अब उनके बेटे के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। वहीं ऐसा पहली बार होगा जब संजय दत्त संग टाइगर श्रॉफ स्क्रीन शेयर करेंगे।

dgtt

अक्षय के साथ नजर आएंगे टाइगर

वहीं टाइगर के वर्क फ्रंट की बात करें को एक्टर जल्द ही अपनी सीनियर एक्टर अक्षय कुमार संग बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। कुछ दिन पहले ही फिल्म का धमाकेदार पोस्टर जारी किया गया था। पोस्ट में दोनों एक्टर्स आर्मी यूनिफॉर्म पहने हाथ में बंदूकें लिए नजर आए थ।