South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Vijay Verma : शहनाज गिल के शो पर पहुंचे विजय वर्मा, एक्ट्रेस ने शेयर किया मजेदार क्लिप
 Vijay Verma : शहनाज गिल के शो पर पहुंचे विजय वर्मा, एक्ट्रेस ने शेयर किया मजेदार क्लिप
Vijay Verma
मनोरंजन

Vijay Verma : शहनाज गिल के शो पर पहुंचे विजय वर्मा, एक्ट्रेस ने शेयर किया मजेदार क्लिप

by News Desk September 14, 2023

Vijay Verma: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्टर विजय वर्मा आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने गली बॉय, दहाड़, डार्लिंग्स, कालकूट जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हैं।  वहीं इन दिनों विजय अपनी अपकमिंग सीरीज ‘जाने जान’ को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस सीरीज में विजय करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Raj Kapoor : जब राजकपूर को रियल लाइफ में सरेआम पड़ा था थप्पड़, क्या थी उनकी गलती?

वहीं हाल ही में विजय ने शहनाज गिल के फेमस शो ‘देसी वाइब्स’ में शिरक की जिसकी एक छोटी सी वीडियो शहनाज ने फैंस के साथ शेयर की है। वीडियो में वो विजय से उनकी जाने जान के बारे में पूछ रही हैं।

Vijay Verma

शहनाज ने Vijay Verma के साथ शेयर की फनी क्लिप

बता दें कि विजय वर्मा बहुत जल्द करीना कपूर और जयदीप अहलावत के साथ फिल्म ‘जाने जान’ में नजर आने वाले हैं। इसी के प्रमोशन के लिए विजय शहनाज गिल के शो पर पहुंचे थे। वहीं अब शहनाज ने इस एपिसोड की मजेदार क्लिप फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ गपशप करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में शहनाज एक्टर की काफी तारीफ करती हुई भी नजर आ रही हैं।

Vijay Verma

वहीं मस्ती मजाक के बीच शहनाज ने विजय से एक ऐसा सवाल पूछ लिया। जिसका जवाब देते हुए वो काफी ब्लश करते हुए नजर आए। दरअसल शहनाज विजय से पूछ रही है कि आप किसके जाने जान हो करीना कपूर या तमन्ना भाटिया ? शहनाज के इस सवाल पर पहले विजय शर्माते है फिर जवाब देते हुए कहा कि – ‘तमन्ना भाटिया..’ विजय वर्मा और शहनाज का ये एपिसोड 17 सितंबर को एक्ट्रेस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।

एक्टर इस सीरीज में आए थे नजर

बता दें कि विजय वर्मा अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया के साथ हाल ही में ‘लस्ट स्टोरी-2’ में नजर आए थे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 29 जून को रिलीज हुई थी। इससे पहले ही दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने डेट करना शुरू किया था।

Share This:

Tags: bollywood news Desi Vibes With Shehnaaz Gill entertainment news Entertainment News Hindi Kareena Kapoor Khan Shehnaaz Gill Shehnaaz Gill Show Vijay Verma Vijay Verma News Vijay Verma Upcoming Series
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.