Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17 : विक्की जैन ने किया मुनव्वर का पर्दाफाश, लागए...

Bigg Boss 17 : विक्की जैन ने किया मुनव्वर का पर्दाफाश, लागए संगीन आरोप

Bigg Boss 17 : टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इस बीच मुनव्वर फारुकी घर का हॉट टॉपिक बने हुए हैं।

जब से आयशा खान शो में आईं हैं हर कोई मुनव्वर पर अपनी भड़ास निकाल रहा है और उनके बोले गए झूठ पर उन्हें तंज कस रहा है। वहीं इस बार विक्की जैन ने मुनव्वर पर वार किया है।

asefsede

विक्की ने किया मनव्वर पर शब्दों के वार

आपको बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन मुनव्वर पर अपनी भड़ास निकालते और मुनव्वर का गेम एक्सपोज करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस ने एक टास्क दिया था जिसमें मुनव्वर को कटघरे में खड़े होना था। साथ ही विक्की और अंकिता वकील की भूमिका में उन पर इलजामों की बारिश करते नजर आए जहां विक्की उनके खिलाफ बात कर रहें है तो अंकिता मुनव्वर को डिफेंड करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में विक्की कहते सुनाई दे रहे हैं कि- “मुनव्वर ने एक दिन शो में बोला कि बाहर उनका एक रिश्ता है। लेकिन अचानक से एक दिन ऐसा पता चलता है कि ऐसा कुछ है ही नहीं। मुनव्वर सारे रिश्तों को भूलते गए जो शायद उन्होंने कभी दिल से बनाए ही नहीं थे”। वो नाजिला का नाम लेकर शो में अपनी एक गुड बॉय इमेज बनाना चाह रहे थे। लेकिन वो सारी इमेज खारिज हो गई जब आयशा इस घर में आईं।

hjhjhkjij

अंकिता ने किया मुनव्वर को डिफेंड

गौरतलब है कि इसके बाद अंकिता कहती सुनाई दे रही हैं कि वो (मुनव्वर) गिल्ट में हैं। वो ये सब से अपने आपको प्रूफ करना चाहता है कि आई एम सॉरी। इसके बाद मुनव्वर बाथरूम एरिया में नील, अभिषेक, रिंकू के साथ बैठे होते हैं। वो कहते हैं कि विक्की भाई ने जो चीजें बोली हैं इसके बाद में उस इंसान की शक्ल नहीं देखना चाहता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular