Bigg Boss 17: विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे पर किया कमेंट, दोनों के बीच हुई जमकर बहसबाजी

0
312
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता और विक्की के बीच में काफी अनबन हुई।

दरअसल, अंकिता को पता चला कि विक्की ने उसके लिए कुछ कमेंट किया है, जो अंकिता को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसकी वजह से उनके बीच में काफी बहस हुई।

hjbhjhhu

विक्की ने किया अंकिता को लेकर कमेंट

आपको बता दें कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान विक्की ने अंकिता को लेकर कमेंट किया था। बाबू भैया और अभिषेक ने अंकिता को इसके बारे में बताया था। रूम में अभिषेक, बाबू भैया, अंकिता और विक्की बैठे थे। इस दौरान बाबू भैया-विक्की और अभिषेक में बहस चल रही थी। बहस के बीच में अभिषेक कहते हैं कहा, ‘आप मुझे बोलते हो कि मैं गंदे कमेंट्स करता हूं।

आपने खुद अपनी पत्नी के लिए क्या कहा। वो सही था क्या।’ इसके बाद अभिषेक विक्की की कही बात अंकिता को बताते हैं। अंकिता गुस्से में आ जाती है और कहती है- तुम अपनी पत्नी के लिए ऐसे शब्द कैसे यूज कर सकते हो। मेरे लिए इतने गंदे शब्द क्यों इस्तेमाल करते हैं सब। तुम्हें सॉरी होना चाहिए लेकिन तुम गुस्सा कर रहो और मेरे साथ ही लड़ रहे हो। विक्की भी अंकिता पर गुस्सा करते हैं।

jhjuhuuju

विक्की ने मांगी अंकिता से माफी

गौरतलब है कि फिर बाद में विक्की अंकिता को शांत करता है और कहते हैं- उस वक्त गेम के दौरान ये निकल गया था। मेरा ऐसा मतलब नहीं था। अगर तुम्हें बुरा लगा तो सॉरी। मैं माफी मांगता हूं। इसके बाद अंकिता और विक्की सब नॉर्मल करके एक-दूसरे को गले लगाते हैं। बता दें कि अभिषेक कुमार ने भी शो में अंकिता को लेकर कमेंट्स किए थे। उन्होंने अंकिता को गोल्ड डिगर तक कह दिया था।