Rubina Dilaik Pergnancy: प्रेग्नेंसी में घूमने पर रुबिना दिलैक को यूजर्स ने किया ट्रोल, बोलें- ‘क्यों धूम रही हैं’

0
369
Rubina Dilaik
Rubina Dilaik

Rubina Dilaik Pergnancy: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में रुबिना ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की हैं। इसके बाद से फैंस के लिए रुबिना वीडियो और फोटोज भी शेयर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर रुबिना की बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस को कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

Rubina Dilaik

प्रेग्नेंट Rubina Dilaik के धूमने पर यूजर्स ने किया ट्रोल

जब से रुबिना ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है तब से एक्ट्रेस लगातार फैंस के लिए वीडियो और फोटोज शेयर कर रही हैं। लेकिन अब कुछ लोगों को उनका इतना घूमना रास नहीं आ रहा है, जिस वजह से रुबिना को लोग ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में फोटोज औऱ वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- आप इतना क्यूं घूम रही हो इस समय तो घर पर आराम करना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- या तो आप बेबी बंप इतना छिपा रही था या अब आप इतना फ्लॉन्ट कर रही हैं।

ये भी पढ़े: Meena Kumari : मीना कुमारी से शादी करना चाहते थे उन्हीं के सौतेले बेटे, कहा था – “काश मैं इतना छोटा नहीं होता…”

बता दें कि प्रेग्नेंसी की तस्वीर शेयर करते हुए रूबीना ने लिखा था कि ‘जब से हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है, हमने तभी वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया घूमेंगे। फिर हमने शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे।’

Rubina Dilaik Pregnancyव्लॉग में एक्ट्रेस ने बताई थी अपनी हेल्थ अपडेट

वहीं व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए रुबिना ने कहा कि “वह इसे लेकर काफी नर्वस हैं। हम बहुत एक्साइटेड हैं, घबराए हुए हैं…. अभिनव ने कहा कि मैं घबराया हुआ हूं लेकिन रुबिना बिल्कुल एक्साइटेड है। मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं, यह एक मिक्स फीलिंग है। एक नया चैप्टर लाइफ में शुरू होने वाला है।