Delhi MCD : जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल, ये बन सकते हैं नए कमिश्नर

0
382
Delhi MCD : Ashwini Kumar MCD new commissioner
Delhi MCD : Ashwini Kumar MCD new commissioner

Delhi MCD : दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के बीच सत्ता परिवर्तन को लेकर एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। जी हां, सूत्र बताते हैं कि मौजूदा कमिश्नर ज्ञानेश भारती की जगह नए कमिश्नर को लाने की तैयारी चल रही है। इस बात की संभावनाएं काफी ज्यादा है कि सीनियर अधिकारी अश्विनी कुमार को निगम का नया आयुक्त घोषित किया जा सकता है। कई अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं जिनमें दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव अश्विनी कुमार का नाम सबसे ऊपर है। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के यह बहुत करीबी है और निगम के अगले कमिश्नर के पद के लिए इनके नाम की संस्तुति गृह मंत्रालय में की है।

Delhi MCD : Ashwini Kumar MCD new commissioner

Delhi MCD आयुक्त पद के लिए सर्वाधिक चर्चा अश्विनी कुमार को लेकर

हालांकि, इस सूची में दो और नाम को जोड़ा गया है। इनमें दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव ए. एन बारसू और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव सज्जन सिंह यादव के नाम शामिल हैं। इन तीनों में लोगों में सर्वाधिक चर्चा अश्विनी कुमार को लेकर है। बता दें कि अश्विनी कुमार तीन नगर निगम के एकीकृत होने के बाद स्पेशल कमिश्नर के पद पर कार्य कर चुके है और फिलहाल के दिल्ली सरकार में बतौर प्रिंसिपल सेक्रेटरी रेवेन्यू के पद पर कार्यरत हैं।

दिल्ली सरकार के कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं अश्विनी

1992 बैच के आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार दिल्ली सरकार में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार का प्रधान सचिव (गृह) नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विशेष अधिकारी के पद पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा अश्वनी कुमार 2017 से करीब साढ़े चार साल पुडुचेरी सरकार के चीफ सेक्रेटरी रहे हैं। वह आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और अक्तूबर 1992 से एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम केंद्र शासित राज्य) कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रदान कर रहे हैं। वह करीब 30 साल से देश के अलग-अलग केंद्र शासित राज्यों में भारतीय प्रशासक की भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi : सरकार द्वारा ज्ञानेश भारती को सौंपी जा सकती है अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में एकीकृत दिल्ली नगर निगम आयुक्त का संभाल रहे हैं पद