Vivek Agnihotri: संसद में होगी ‘द वैक्सीन वॉर’ की स्क्रीनिंग, विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

0
411
Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आए दिन अपने दिए हुए बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। विवेक किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय जाहिर करते रहते हैं।विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से काफी लाइमलाइट बटोरी थीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक और फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ बनाई थी।

यह फिल्म कोरोना काल पर आधारित थी। दर्शकों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद भी आई थी। अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस फिल्म से जुड़ी एक खुशखबरी को साझा किया है।

HJBHGHU

संसद में होगी ‘द वैक्सीन वॉर’ की स्क्रीनिंग

आपको बता दें कि’द वैक्सीन वॉर’ समाज के ज्वलंत मुद्दे पर बनाई गई एक बेहतरीन फिल्म है। विवेक की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभाई थी। अब खुद निर्देशक ने फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ से संबंधित एक जानकरी अपने फैंस के साथ साझा की है।

विवेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘द वैक्सीन वॉर’ के एक पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, ‘वाह! सुबह-सुबह इतनी बड़ी खुशखबरी मिली है। मैं देश के सभी वैज्ञानिकों के लिए बेहद खुश हूं।’ आगे विवेक ने एक न्यूज आर्टिकल के लिंक को साझा करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर की स्क्रीनिंग संसद में होगी।

NHJJNJHJH

इस फिल्म में व्यसत है विवेक

गौरतलब है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ से चर्चा में आए विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को बनाने में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। साल 2024 में उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली है।