Monday, May 12, 2025
MGU Meghalaya
HomeसंपादकीयNEP 2020 : नई शिक्षा नीति ने शिक्षा को एक नई राह...

NEP 2020 : नई शिक्षा नीति ने शिक्षा को एक नई राह दिखाई है

Recently updated on July 24th, 2024 at 04:51 pm

NEP 2020 : नई शिक्षा निति (NEP 2020 ने भारतीय शिक्षा को एक नई राह दिखाई है। इसमें कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गए हैं। ये परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त कदम है। इसमें10+2 व्यवस्था को बदल कर 5+3+3+4 व्यवस्था में बदला जायेगा जिसमे 3-6 वर्ष के बच्चे भी स्कूल करिकुलम में आएंगे। साथ ही अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) पर ध्यान दिया जायेगा। आज के बदलते और कॉम्पिटेटिव समय को देखते हुए NEP 2020 ने स्किल डेवलपमेंट पर काफी बल दिया है। इससे बच्चों में प्रैक्टिकल ज्ञान आएगा और एक्सपोज़र भी प्राप्त होगा। इस नीति ने राज्य सरकारों को भी आजादी और जिम्मेदारी दी है जिससे वे शिक्षा को पूर्ण रूप से समझ सकें और तय बदलावों पर अमल कर सकें। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का बखूबी प्रयास किया गया है। गौरतलब है कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन शिक्षा का महत्व बढ़ गया है।

NEP 2020 makes education in India inclusive, wholesome, rooted & futuristic: PM Modi | DD News

इस बात को ध्यान में रखते हुए डिजिटल ज्ञान बांटना महत्वपूर्ण है। NEP 2020 ने शिक्षा को एक नया दृष्टिकोण दिया है। आने वाले समय में इसका फायदा बखूबी देखने को मिलेगा। ये नीति बिना किसी सीमा के शिक्षा को बढ़ावा देती है जिसमे आर्ट्स, साइंस, करीकुलर, एक्स्ट्रा करीकुलर और वोकेशनल स्टडीज के बीच कोई कठोर सीमाएं नहीं होंगी। इस बदलाव से छात्र अपने मन पसंद के विषय पढ़ सकता है। इससे बच्चे रचनात्मक बनेंगे और उनके अंदर नए विचार प्रकट होंगे। NEP 2020 से उम्मीद है की 2030 से पहले भारत को इंक्लूसिव और गुणवत्ता शिक्षा का लक्ष्य हासिल होगा। भारत को और सशक्त करने में ये निति अहम भूमिका निभाने वाली है।

- Advertisment -
Most Popular