आज से शुरू हो रहा है पौष का महीना, इन उपायों से मिलेगी सफलता

0
351
Paush Month 2022
Paush Month 2022

Paush Month 2022 : पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पौष मास का शुभारंभ हो रहा हैं। आज यानी 09 दिसंबर दिन शुक्रवार से पौष महीने की शुरुआत हो गई है। पौष मास को दसवां महीना के नाम से भी जाना जाता हैं। इस मास (Paush Month 2022) में सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का बहुत महत्त्व है। साथ ही इस माह में पितरों के नाम पर पिंडदान और श्राद्ध करना भी शुभ माना जाता है।

कब से कब तक है पौष मास

r15 6

पौष मास (Paush Month 2022) की प्रतिपदा तिथि का आरंभ कल यानी 08 दिसंबर 2022 की सुबह 09 बजकर 37 मिनट से हुआ था, जिसका समापन आज सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर हुआ है। हालांकि उदयाति​थि के अनुसार, पौष कृष्ण प्रतिपदा की तिथि आज है। ऐसे में पौष मास का प्रारंभ आज यानी 9 दिसंबर से हैं। इसका समापन पौष पूर्णिमा के दिन 07 जनवरी, 2023 को होगा।

पौष मास में जरूर करें ये उपाय

r16 6

पौष मास (Paush Month 2022) में विशेष तौर पर सूर्य देव की उपासना की जाती हैं। सूर्य देव के प्रसन्न होने से व्यक्ति की कुंडली में उनका प्रभाव बढ़ता है, जिससे भाग्य में वृद्धि होती हैं। साथ ही पद, प्रतिष्ठा आदि में सफलता मिलती हैं। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि लाने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। जैसे कि-

  • प्रत्येक दिन सूर्य देव की आराधना करें।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल में लाल फूल, चंदन और अक्षत् जरूर डालें।
  • जल अर्पित करते समय सूर्य मंत्र का जाप करें।
  • पौष मास में प्रत्येक रविवार को व्रत रखें। व्रत में सूर्य देव की विशेष उपासना करें। व्रत के दौरान, मीठी चीजे खाएं और नमक का सेवन न करें।
  • गरम कपड़े, कंबल, गुड़ आदि का दान करें।
  • मास में सूर्य देवता को तिल और चावल की खिचड़ी का भोग लगाएं।
  • भाग्य को प्रबल बनाने के लिए लाल और पीले वस्त्र पहनें।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।