हिमाचल में कांग्रेस की जीत, नहीं बदला यहां रिवाज

0
304
Himachal Election 2022
Himachal Election 2022

इस बार हिमाचल प्रदेश में पासा पलट गया। हिमाचल की जनता ने इस बार कांग्रेस को मौंका दिया है। यानि की हिमाचल में रिवाज नहीं बदला। हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी उपस्थिती दर्ज कराई है। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में जो मेहनत की वो रंग लाई है। हिमाचल में कांग्रेस अपनी बदौलत सरकार बनाने जा रही है।

 

किसे मिली कितनी सीटें ?

हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे अब स्पष्ट रूप से सामने आ चुके है जहां हिमाचल में कांग्रेस को 40 सीटें, भारतीय जनता पाटी को 25 सीटें और अन्य के खाते में 3 सीटें गई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंब को जब घोषित किए जा रहे थे तो शुरूआती रूझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच लगातार टक्कर देखने को मिल रही थी। कभी कांग्रेस रूझानों में आगे चल रही थी तो कभी बीजेपी।

 

विपक्ष की भूमिका निभाएगी भाजपा

कई बार ये भी देखने को मिला की दोनों पार्टियां रूझानों में बराबर – बराबर सीटों पर चल रही थी लेकिन एक समय के बाद कांग्रेस ने रूझानों में बढ़त हासिल की तो वहीं रूझान परिणाम में परिवर्तित हो गया। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अगले पांच साल विपक्ष की भूमिका में रहेगी।