Pathaan Song Release Date: ‘पठान’ के गाने के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, फैंस हुए एक्साइटेड

0
477
Pathaan
Pathaan

Pathaan Song Release Date: शाहरुख खान (Shahrukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। काफी दिनों से फैंस इस फिल्म के गाने का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के मेकर्स ने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए इस फिल्म के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर खबरों का बाजार गर्म हो गया है।

इस दिन रिलीज होगा गाना

हाल ही में मेकर्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के गाने का एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण हॉट लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक ने फैंस को दीवाना कर दिया है। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने गाने के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि बेशरम रंग 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और इस गाने के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

फैंस ने लगाई थी मेकर्स को फटकार

बता दें कि हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस ने मेकर्स पर फिल्म के गाने को रिलीज ना करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाई थी। फैंस इस फिल्म के पोस्टर को देखकर थक गए थे और काफी समय से इस फिल्म के गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।

r18 3 1

कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ में सीक्रेट एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में नेगेटिव रोल देखने को मिलेगा साथ ही दीपिका भी एक्शन करते हुए दिखाई देंगी।