Bigg Boss 17: आज भी अंकिता लोखंडे के टच में है सुशांत सिंह राजपुत के परिवार वाले, एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा

0
356
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में कई बड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। साथ ही बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले की डेट का भी खुलासा हो गया है। बात दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा और दर्शकों को जल्द ही विजेता मिल जाएगा।

वहीं शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। बीबी हाउस में कई बार अंकिता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया है। जो उनकी सास यानी विक्की की मां को पसंद नहीं आया है। इसके अलावा अंकिता खुद भी सुशांत का नाम लेने पर ट्रोल हो चुकी हैं। इस बीच एक्ट्रेस की मां वंदना लोखंडे में एक बड़ा खुलासा किया है।

rggegetthhtytj

सुशांत संग अंकिता के रिश्ते को लेकर बोलीं एक्चट्रेस की मां

आपको बता दें कि अंकिता की मां वंदना लोखंडे ने हाल ही में मीडिया को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अंकिता और सुशांत के रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन दोनों का रिश्ता बहुत गहरा था। जिसकी वो खुद गवाह हैं। वो सुशांत और अंकिता के साथ रह चुकी है।

वंदना लोखंडे ने कहा- ‘मैं दोनों के साथ एक ही घर में रही हूं और 7 सालों से उसको जानती थी। अंकिता उसको बहुत प्यार करती थी। ऐसे में मूव ऑन करना इतना आसान नहीं था जितनी देखने में लगता है। अंकिता बहुत इमोशनल पर्सन है’। इसके अलावा अंकिता की मां ने विक्की जैन की तारीफ करते हुए कहा कि- ‘वो उस हमेशा अंकिता के साथ खड़ा रहा है।

वो उस वक्त भी अंकिता के साथ था जब सुशांत की मौत के बाद वो बहुत टूट गई थी। वो उसके साथ हमेशा एक चट्टान की तरह खड़ा रहा है। मैं विक्की को बहुत अच्छे से जानती हूं और उसे अपना बेटा समझती हूं’।

yyjuuyj

आज भी सुशांत के परिवार से जुड़ी है अंकिता

गौरतलब है कि आगे अंकिता की मां वंदना लोखंडे ने सुशांत के बारे में बात करते हुए कहा- ‘सुशांत बहुत अच्छा इंसान था और बहुत इंटेलिजेंट था। आज भी सुशांत की बहन श्वेता और रानी अंकिता से फोन पर बात करती हैं। उसे पापा केके सिंह भी कुछ दिनों में एक बार अंकिता को फोन करते हैं। सुशांत की फैमिली अंकिता को आज भी अपनी बेटी की तरह प्यार करती है’। अंकिता की मां ने कहा कि उनकी बेटी अपने रिश्तों को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है।