Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनSunny Deol: सनी देओल ने बांधे बहू दृशा आचार्य की तारीफों के...

Sunny Deol: सनी देओल ने बांधे बहू दृशा आचार्य की तारीफों के पुल, एक्टर ने बहू को बताया लकी चार्म

Sunny Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल आए दिन सुर्खियों में छए रहते हैं। सनी को आखिरी बार फिल्म गदर 2 में नजर आए थे। इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में दिखाई दी थी। गदर 2 को लोगों का बेशुमार प्यार मिला था साथ ही इसने बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म के बाद सनी कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

हाल ही में वे द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपने भाई बॉबी देओल के साथ पहुंचे। इस बार कपिल का यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है। कपिल के शो में दोनों भाई ने खूब रंग जमाया, साथ ही सनी देओल अपनी बहू दृशा आचार्य की तारीफों के पुल बांधते नजर आए।

fvggfrfef

सनी ने की बहू की तारीफ

आपको बता दें कि सनी देओल बहू की तारफी करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बातचीत में दृशा आचार्य को बहू के बजाय बेटी शब्द से संबोधित करते हुए कहा कि बेटी के आने के बाद सब कुछ जैसे अचानक बदल गया। लोग हमें प्यार तो पहले भी करते थे, लेकिन चीजें अचानक जिस तरह से बदलीं कुछ समझ में नहीं आया।

सनी देओल ने कहा, ‘हमें इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं। लेकिन, काफी वक्त से कुछ चीजें हो नहीं रही थीं। फिर मेरे बेटे करण की शादी हुई। बेटी दृशा घर आई और बेटी के आने के बाद माहौल बिल्कुल बदल गया’। सनी देओल ने आगे कहा, ‘पापा 60 के दशक से यहां हैं। पापा को बहुत प्यार मिला है। हमें भी खूब प्यार मिला है।

इतने वर्षों में हमने काफी कुछ देखा है। लेकिन इस बार अचानक क्या हुआ, हमें लोगों से इतना ज्यादा प्यार मिला है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या हुआ है। मानो भगवान अचानक खुद प्रकट हुए हैं। यह बात कहते हुए सनी देओल और बॉबी देओल दोनों की आंखें छलक आईं’।

rsfrgfeffesw

इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी-बॉबी

गौरतलब है कि कपिल के शो में दोनों भाईयों ने काफी हंसी-मजाक भी किया। वहीं सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर, 1947’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं। वहीं,  बॉबी पैन इंडिया फिल्म ‘कांगुवा’ में नजर आएंगे। फिल्म में वे सूर्या के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular