Saturday, July 27, 2024
HomeIPLIPL 2024: इन दो क्रिकेटरों के फैन हैं Preity Zinta, फैन के...

IPL 2024: इन दो क्रिकेटरों के फैन हैं Preity Zinta, फैन के एक सवाल पर दिया जवाब

IPL 2024: भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भारत के लिए वे कई महत्वपूर्व पारियां खेल चुके हैं। उनकी पारी में बाउंड्री ज्यादा देखने को मिलते थे। ठीक उसी प्रकार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्‍ट भी काफी पॉपुलर क्रिकेटर रहे हैं। उनके फैन दुनिया के हर कोने में देखने को मिल जाते हैं। इस बीच पंजाब किंग्‍स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्‍ट को फ्रेंचाइजी से अपने ऑल टाइम फेवरेट क्रिकेटर के रूप में चुना। प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर सवाल-जवाब सत्र आयोजित किया, जिसमें उन्‍होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए।

फैन के एक सवाल पर प्रीति का जवाब

इस दौरान एक फैन ने सवाल‍ किया- पंजाब किंग्‍स या किंग्‍स इलेवन पंजाब में आपके ऑल टाइम फेवरेट क्रिकेटर कौन हैं? इस पर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्‍ट। ‘डिंपल गर्ल’ ने वीरेंद्र सहवाग को खतरनाक करार दिया।

प्रीति जिंटा ने सहवाग की आक्रामक बल्‍लेबाजी की तारीफ की जबकि गिलक्रिस्‍ट को बेहतरीन और प्रेरणादायी लीडर करार दिया। जिंटा ने अपने जवाब में लिखा, ”वीरेंद्र सहवाग को खतरनाक वीरू और एडम गिलक्रिस्‍ट। गिली एक लीडर और खिलाड़ी के रूप में काफी प्रेरणादायी थे।”

पंजाब के लिए खेल चुके हैं दोनों खिलाड़ी

बता दें कि सहवाग और गिलक्रिस्ट दोनों पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। अलग अलग समय में दोनों ने इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। 2011-13 के बीच एडम गिलक्रिस्‍ट ने पंजाब के लिए खेला और 34 मैचों में 849 रन बनाए। इस दौरान बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने एक शतक और चार अर्धशतक जमाएं। 2014-15 में वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब किंग्‍स (तब किंग्‍स इलेवन पंजाब) का प्रतिनिधित्‍व किया और 30 मैचों में 660 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: Virender Sehwag on Shubhman Gill : सेंचुरी जड़ने वाले गिल पर भड़के सहवाग, दे दी ये नसीहत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular