Sunny Deol : अमीषा पटेल के सपोर्ट में उतरे सनी देओल, ट्रोलर्स की लगाई जमकर क्लास

0
279
Sunny Deol

Sunny Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर तारा सिंह अपनी महबूबा सकीना के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। इन दिनों एक्टर फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। 22 साल बाद गदर का सीक्वल आ रहा है जिसके लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को लेकर अमीषा पटेल को ट्रोल किया गया था, जिसके बाद सनी देओल अमीषा के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

Sunny Deol

अमीषा के सपोर्ट में बोले Sunny Deol

हाल ही में सनी देओल ने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया कल्चर के बारे में बात की। अमीषा को उनकी फिल्म को लेकर स्पाइलर देने की वजह से ट्रोल किया गया था। अब सनी ने इस पर रिएक्ट किया है। सनी ने कहा- सोशल मीडिया पर वेले बंदे होते है ना। जिनके पास कोई काम नहीं होता है, उनके पास एक खिलौना आ गया है। उनको क्या पड़ी है वो क्या लिख रहे हैं, उन्हे थोड़ी कुछ फेस करना है। उन्हें तो मजा आ रहा है। सनी ने आगे कहा- आपको पता है आप क्या हो और आपने क्या किया है। कमेंट्स न पढ़ो और उन्हें इग्नोर करो। सनी ने कहा- आजकल लोग विदेशी कल्चर से प्रभावित हो रहे हैं वह इसे बिना समझे इसे खुद पर लाना शुरू कर देते हैं।

Sunny Deol

ये भी पढ़े: Kishore Kumar : जब चौथी शादी के लिए एक्ट्रेस के घर के सामने धरने पर बैठ गए थे किशोर कुमार, जानें पूरी कहानी

इस दिन टकराएगी ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’

बता दें कि सनी देओल बहुत जल्द अपनी ब्लॉकबस्टर हिट ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के दूसरे पार्ट ‘गदर 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर तारा सिंह की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। फिल्म में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा भी नजर आएंगे। ये फिल्म 11 अगस्त को स्क्रीन पर आएगी और अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘OMG 2’ से टकराएगी।