Ranveer Singh : ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस, एक्टर ने इंस्टा पर रखा आस्क मी एनिथिंग सेशन

0
415
Ranveer Singh

Ranveer Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ अलिया भट्ट लीड रोल में नजर आ रहीं हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक जोडी को ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है इसी के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ भी उमड रही है। इसी के साथ सोमवार को रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर फैंस के साथ आस्क मी एनिथिंग सेशन का आयोजन किया। इसी दौरान एक्टर ने जवाब दिया कि इस फिल्म के बाद उन्हें कई ‘लव लेटर’ मिल रहे हैं।

Ranveer Singh

Ranveer Singh ने किया आस्क मी एनिथिंग सेशन का आयोजन

आस्क मी एनिथिंग में रणवीर सिंह से कई सवाल पूछे गए। जिसमें फैंस ने एक्टर की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक सवाल किए। इसी दौरान एक फैन ने पूछा, “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आपको किससे सबसे अच्छी तारीफ मिली?” जिस पर रणवीर ने जवाब दिया, “बहुत सारे! रॉकी के लिए बहुत प्यार उमड़ रहा है। मैं अभिभूत हूं… मुझे लम्बे-लम्बे प्रेम पत्र मिल रहे हैं। मैं बहुत आभारी हूं।’ इस फिल्म में डोला रे डोला पर रणवीर सिंह का डांस काफी पसंद किया गया। ऐसे में एक शख्स ने रणवीर से पूछा, “फिल्म में आपका कथक हैरान करने वाला था। सीखने में आपको कितना वक्त लगा?” अभिनेता ने जवाब दिया, “इसमें लगभग एक महीना लग गया। इस शैली को सीखना कठिन था, उस समय मैं अपनी सारी मांसपेशियों को पैक कर रहा था!”

Ranveer Singh

ये भी पढ़े: Kishore Kumar : जब चौथी शादी के लिए एक्ट्रेस के घर के सामने धरने पर बैठ गए थे किशोर कुमार, जानें पूरी कहानी

फिल्म में ये सीन है रणवीर सिंह का पसंदीदा सीन

वहीं एक फैन ने रणवीर से इस फिल्म के एक सीन के बारे में सवाल किया कि इस फिल्म में उनका सबसे पसंदीदा सीन कौन सा था और क्यों? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘मम्म्म्म.. मोनोलॉग’ इसके साथ एक्टर ने एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, जिस तरह लोग इससे जुड़े हैं वो काफी स्पेशल है। इस सीन के बारे में रणवीर ने बताया, इस सीन में कैसे हम एक-दूसरे को कैंसल करते हैं वो मुझे काफी पसंद आया।