Summer Season में इन 5 फलों का सेवन शरीर में पानी नहीं होने देगा कम, मिलेंगे और भी कई फायदे

0
661
Summer Season

Summer Season: गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजे खाने की जरूरत होती है. बाहर का मौसम गर्म रहता है और ऐसे में ज्यादा गर्मी सेहत भी खराब कर सकती है. गर्मी के मौसम में कुछ ऐसी चीजें हैं तो शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करती है.

खासतौर पर फल. फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है. इससे हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं. ऐसे में हमें गर्मियों के मौसम में कुछ फलों का सेवन जरूर करना चाहिए. आइए इस बारे में जानें.

Summer Season

1. तरबूज – तरबूज का सेवन गर्मियों के मौसम में किया जाना आवश्यक माना जाता है क्योंकि इस फल में भरपूर पानी होता है. तरबूज में भरपूर पानी होने की वजह से जब इसका सेवन किया जाता है तो इससे शरीर में पानी की मात्रा सामान्य बनी रहती है और इस फल का सेवन हमें डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. ऐसे में गर्मियों के मौसम में पाए जाने वाले इस फल का सेवन जरूर करें. इससे शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं .

2. खीरा – वनस्पति विज्ञान की दृष्टि से देखें तो खीर फल में ही आता है. गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन भी आपको डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ ही अन्य फायदे भी दिलाता है. खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है. आप खीरे का सलाद अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं.

Summer Season

3. आम – गर्मियों के मौसस में फलों का राजा आम पाया जाता है. शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे आम पंसद न हो. गर्मियों में आम का सेवन लू से बचाता है. आप आम का सेवन सीमित मात्रा में कर अपने शरीर को अनेक लाभ पहुंचा सकते हैं. आम का सेवन शरीर को कई लाभ दिलाने के साथ ही शरीर को गर्मी से बचाने में काफी मददगार माना जाता है.

4. लीची – लीची का सेवन गर्मियों के मौसम में करना अत्यंत लाभकारी माना गया है. ये फल केवल गर्मियों के मौसम में ही पाया जाता है. बता दे कि लीची में विटामिन सी पाया जाता है. ये शरीर को गर्मी से बचाने के साथ ही शरीर की प्रतिरोधन क्षमता को भी मजबूत करता है. ऐसे में लीची का सेवन गर्मी में करने का सलाह हेल्थ एक्सपर्टस द्वारा दी जाती है.

5. खरबूज – तरबूज की तरह ही गर्मी के मौसम में बाजारों में खरबूज भी खूब पाए जाते हैं. इस फल का सेवन भी शरीर में पानी की कमी को दूर कर शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है. ये फल काफी लाभदायक माना जाता है. ये फल आपको गर्मी के मौमस में चलने वाले लू से बचाने का काम करते हैं. इसिलिए गर्मी के मौसम में लोग इस फल का सेवन खूब करते हैं.

डिस्कलेमर : इस आर्टिकल में बताए गई बाते सामान्य जानकारियों पर आधारित है. साउथ ब्लॉक डिजिटल की इसकी पुष्टि नहीं करता. कृप्या इन टिप्स को प्रयोग में लाने से पहेल डॉक्टर की सलाह जरूर लें.