Priyanka Choudhary संग ब्रेकअप को लेकर Ankit Gupta ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- “किसी तीसरे इंसान ने”….

0
699

उडारियां फेम प्रियंका चाहर चौधरी और Ankit Gupta को कौन नहीं जानता, अक्सर ही दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते है। वही दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद भी करते है, दोनों को हमेशा साथ देखा जाता था, पर अब ऐसा नहीं है, रिपोर्ट्स की माने तो दोनों का ब्रेकअप हो गया है, दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से भी हटा दिया है, वही अब दोनों किसी इवेंट पर भी साथ नजर नहीं आते है, मीडिया के सवालों से दोनों को बचते देखा गया है, वही इससे पहले एक इवेंट में प्रियंका ने तंज़ कसते हुए, अंकित के बारे में कहा था, वही अब फिर से इनका रिलेशनशिप मीडिया की लाइमलाइट में आया है। लक्मे फैशन वीक इवेंट में अंकित गुप्ता ने ऐसा कुछ कहा की सबको चौका दिया, चलिए आपको बताते हैं।

अंकित गुप्ता ने कहा कुछ ऐसा….

Ankit Gupta लक्मे फैशन वीक में नजर आए, वही मीडिया ने उनसे कही सावल पूछे, जिनमे से एक उनके रिलेशनशिप को लेकर किया गया था, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अंकित गुप्ता ने इसके जवाब में कहा- ” कभी भी दो लोगों के बीच किसी तीसरे को नहीं आना चाहिए, न किसी तीसरे को लाना चाहिए , कोई तीसरा आपके रिश्ते’ को ख़राब कर सकता है। जो भी चीज़े होती है, वो दो लोगो के बीच का मामला है। हमे कभी तीसरे को इसमें घुसने नहीं देना चाहिए। अंकित गुप्ता ने प्रियंका का नाम नहीं लिया, पर लोग उनके इस जवाब को प्रियंका के साथ जोड़ रहे हैं।

Untitled Project 2

प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता कही ये बात….

एक रिपोर्ट की माने तो, कुछ समय पहले प्रियंका भी अंकित गुप्ता के बारे में बातचीत कर चुकी है, एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में प्रियंका ने अंकित पर तंज दिया था, प्रियंका ने कहा- रिश्तों में इन्वॉल्व होना जरूरी होता है, एक दूसरे को टाइम देना भी एक रिश्ते के लिए जरूरी होता है। ख़बरों की माने तो प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता को अपने इंस्टाग्राम से भी हटा दिया हैं, दोनों अब एक दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहते है, दोनों एक नए शो में साथ काम कर रहे है, पर दोनों ने इस में साथ काम करने से भी इंकार किया है। वही अब देखना होगा की इनका ये कोल्डवार कब तक चलेगा और क्या ही इसका अंजाम होगा।