CSK Captain MS Dhoni: ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से हुए बाहर, MS Dhoni फिर बने चेन्नई के कप्तान

0
381
MS Dhoni again became the captain of Chennai
MS Dhoni again became the captain of Chennai

CSK Captain MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी CSK के लिए फिर से कप्तानी करते नजर आएंगे। दरअसल, रुतुराज गायकवाड़ की गौर मौजूदगी में महेंद्र सिंह धोनी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी करेंगे। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड इंजरी के कारण IPL के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। यह जानकारी टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी। CSK ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी गायकवाड की इंजरी के बारे में बताया।

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी जानकारी

गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान गायकवाड को तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद कोहनी पर लगी थी। उन्होंने मैच में अर्धशतक जरूर जड़ा था, लेकिन चेन्नई मुकाबला हार गई थी। गायकवाड ने मैच के बाद कुछ दिन ट्रेनिंग नहीं की थी। अब वे टूर्नामेंट से बाहर ही हो गए।

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “जहां तक ​रिप्लेसमेंट की बात है तो हमारे पास टीम में कुछ ही विकल्प हैं। हमने अभी तक किसी पर फैसला नहीं किया है। धोनी कमान संभालने के लिए तैयार थे। इसलिए उन्हीं का नाम फाइनल किया गया।”

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी

गौरतलब है कि धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तान हैं। उन्‍होंने न सिर्फ सबसे ज्‍यादा मुकाबलों में कप्‍तानी की है बल्कि बतौर कप्‍तान सर्वाधिक मैच जीते भी हैं। गायकवाड की कप्तानी में CSK बहुत खराब दौर से भी गुजर रही है। टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और अब शुरुआती 5 मैचों में से 4 हार चुकी है। टीम फिलहाल 10 टीमों में 9वें नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें MS Dhoni लेने जा रहे हैं IPL से रिटायरमेंट? पहली बार स्टेडियम में दिखे माता-पिता