Michelle Obama Divorce Rumours: बराक से तलाक की अफवाहों पर मिशेल ने लगाया पूर्ण विराम! जानें क्या बोलीं पूर्व प्रथम महिला

0
370
Michelle Obama Divorce Rumours
Michelle Obama Divorce Rumours

Michelle Obama Divorce Rumours: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के बीच तलाक की खबरों ने इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी। कई महीनों से चलती आ रही इस अफवाह पर पहली बार मिशेल ओबामा जवाब दिया है और तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की है। मिशेल ओबामा ने बराक ओबामा से तलाक की अफवाहों को खारिज किया है। मालूम हो कि अभिनेत्री सोफिया बुश के पॉडकास्ट Work in Progress में बातचीत के दौरान मिशेल ओबामा (61) ने ये बात कही है।

मिशेल ने सभी अटकलों पर लगाया विराम

सोफिया बुश के पॉडकास्ट में मिशेल ने कहा कि जब मैं नहीं कहती हूं, तो अधिकतर लोग समझते हैं। लेकिन कई बार, खासतौर पर महिलाओं के लिए, लोगों को निराश करना एक अपराध जैसा महसूस होता है। मेरे फैसले को समझने के बजाय लोगों ने ये मान लिया कि मेरा और बराक का तलाक हो रहा है। मिशेल ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह अब एक परिपक्व महिला हैं और अपने लिए फैसले लेने में सक्षम हैं।

उन्होंने अफवाह पर आगे कहा, अब जब व्हाइट हाउस की जिम्मेदारियां खत्म हो चुकी हैं और हमारी बेटियां बड़ी हो गई हैं, तो मेरे पास समय है कि मैं खुद तय करूं कि मुझे क्या करना है। मैंने इस साल पहली बार अपने कैलेंडर को देखा और कुछ ऐसी चीज़ों को ना कहा जो मैं पहले करती रही थी सिर्फ इसलिए क्योंकि लोग उम्मीद करते थे।

Michelle Obama Divorce Rumours
Michelle Obama Divorce Rumours

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन से जोड़ा गया था नाम

बता दें कि पिछले साल बराक का नाम हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन से जोड़ा गया था, जिससे तलाक की अफवाहों को हवा मिली. मिशेल का डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण और जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में न जाना भी चर्चा में रहा. लेकिन मिशेल ने साफ किया कि ये उनके अपने फैसले थे.

ये भी पढ़ें: अब राजनाथ सिंह ने ओबामा के बयान पर साधा निशाना, कहा – वो न भूले कि…