Sugar free Side effects : डायबिटीज के मरीज शुगर फ्री लेने से पहले जानें इसके नुकसान

0
461
Sugar free Side effects

Sugar free Side effects : डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। आजकल तो छोटे से छोटे बच्चे को भी डायबिटीज अपना शिकार बना रही है। हालांकि इस बीमारी से बचने के लिए कई लोग शुगर फ्री चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कहा जाता है कि शुगर फ्री के सेवन से रक्त में शुगर नहीं बढ़ता है। साथ ही दांतों की सड़न और कैविटी की समस्या होने का जोखिम भी कम हो जाता है। इसके अलावा ये मोटापे को भी रोकता है, लेकिन क्या ये सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद होती हैं? आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी सवाल का जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें- Diabetes Symptoms : थकान, धुंधला दिखना समेत त्वचा पर धब्बे की समस्या को न लें हल्के में, हो सकते हैं डायबिटीज के लक्षण

शुगर फ्री गोलियों के भी होते हैं साइड इफेक्ट ?

सेहत के लिए चीनी के विकल्प भले ही फायदेमंद होते हैं लेकिन कई बार ये हानिकारक भी हो सकते हैं। आर्टिफिशियल स्वीटनर बेशक शरीर में अतिरिक्त कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट को रोकते है पर कई बार ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। हाल ही में की गई स्टडी में पता चला है कि लंबे समय तक शुगर फ्री (Sugar free Side effects) का इस्तेमाल करने से कई परेशानियां हो सकती हैं। जैसे कि-

  1. डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
  2. भूख से जुड़े नेचुरल हार्मोन को नुकसान हो सकता है।
  3. ब्लोटिंग की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।
  4. दस्त की समस्या भी हो सकती है।

शुगर फ्री के विकल्प

स्वस्थ रहने के लिए आप शुगर फ्री (Sugar free) की जगह कुछ अन्य विकल्पों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) इन चीनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं-

  1. स्टीविया पत्ती का अर्क
  2. एसिल्स्फाम पोटेशियम
  3. नियोटेम
  4. सुक्रालोज
  5. एडवांटेम

यह भी पढ़ें- Diabetes & Covid-19 Infection : Covid-19 से डायबिटीज के मरीजों को है मौत का खतरा! जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।