Shahid Kapoor: शाहिद ने दिया आलिया के मां बने पर रिएक्शन, फैंस ने कसा एक्टर पर तंज

0
423
Shadi Kapoor

Shahid Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। शाहिद की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है और इसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। वहीं हाल ही में शाहिद ने आलिया भट्ट के मां बनने को लेकर एक बयान दिया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि आलिया एक मां हैं। वहीं इस बात को लेकर शाहिद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है, साथ ही यूजर्स शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को भी कम उम्र में मां बने को लेकर उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

74296871

शाहिद ने आलिया के मां बनने को लेकर दिया रिएक्शन

हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद से जब पूछा गया कि जब वो आलिया से मिलेंगे तो क्या करेंगे। जिसपर एक्टर ने कहा, वो हाल ही में आलिया से मिले थे और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वो एक मां हैं। उन्होंने आलिया के साथ काम करने के समय को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने आलिया के साथ काम किया, तब वो 21 साल की थीं। शाहिद ने कहा, ‘जब आप किसी के साथ बहुत समय बिताते हैं और फिर आप बहुत समय तक आप उनसे नहीं मिलते, तब आपको लगता है कि वो वही हैं, आपको नहीं लगता कि उनके साथ इतना कुछ हुआ है।

Exclusive: Shahid and Mira Kapoor on when they first met, marriage and movies | Vogue India

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई शाहिद की क्लास

आलिया भट्ट और शाहिद की इस टिप्पणी ने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया हैं। हालांकि कुछ फैंस उनके बचाव में भी उतरे। कुछ फैंस ने उन्हें ये कहते हुए ट्रोल किया कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत 21 साल की उम्र में मां बन गई थीं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जब दोनों ने शादी की, तब मीरा 20 साल की थीं और शाहिद 34 साल के। आलिया मीरा से केवल एक साल बड़ी हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या उनकी पत्नी वास्तव में 21 साल की नहीं थी, जब उनका बच्चा हुआ था?’