Diabetes Symptoms : थकान, धुंधला दिखना समेत त्वचा पर धब्बे की समस्या को न लें हल्के में, हो सकते हैं डायबिटीज के लक्षण

0
375
Diabetes Symptoms

Diabetes Symptoms : आज के समय में अधिकांश लोगों को डायबिटीज की समस्या हो रही है, लेकिन उन्हें ये पता ही नहीं होता है कि उन्हें डायबिटीज हैं। जब समस्या ज्यादा हो जाती है तो उन्हें इसके बारे में पता चलता है। इसी वजह से इसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता हैं। तो आइए जानते हैं डायबिटीज (Diabetes Symptoms) के कुछ सामान्य व शुरूआती लक्षणों के बारे में-

डायबिटीज के शुरूआती लक्षण

Diabetes Mellitus: Symptoms, Causes, Types & Treatment

  • लगातार पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन की समस्या डायबिटीज (Diabetes Symptoms) का कारण हो सकती हैं। दरअसल, जब ब्लड में ग्लूकोस का स्तर हाई हो जाता है तो इससे नर्व डैमेज होने लगती है।
  • जब पर्याप्त मात्रा में भोजन करने के बाद भी तेजी से वजन कम होता है। तो ये भी डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब बॉडी में इंसुलिन का सही मात्रा में निर्माण नहीं हो पाता है तो शरीर में मौजूदा सेल्स, रक्त से प्राप्त मात्रा में ग्लूकोज नहीं ले पाते हैं। ऐसे में तेजी से वजन कम होता है।
  • इसके अलावा इसका सबसे आम लक्षण (Diabetes Symptoms) है बहुत ज्यादा प्यास लगना और बार-बार यूरिन (toilet) आना।
  • मधुमेह की समस्या का असर त्वचा पर भी होता है। इससे त्वचा पर अपने आप लाल रंग के धब्बे बनने लगते हैं।
  • रक्त में ग्लूकोज की मात्रा के बढ़ने से आंखों के लेंस में भी परिवर्तन आता है। इससे धुंधला दिखाई देता है। साथ ही ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती हैं।
  • इसके अलावा थकान और कमजोरी भी डायबिटीज (Diabetes Symptoms) के आम लक्षणों में से एक हैं। दरअसल, जब शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस की कमी होती है तो बॉडी ग्लूकोज का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ऐसे में आराम करने के बाद भी कमजोरी महसूस होती है।

यह भी पढ़ें- Diabetes & Covid-19 Infection : Covid-19 से डायबिटीज के मरीजों को है मौत का खतरा! जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।