Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनSonam Kapoor : सोनम कपूर ने खोला अपने पिता अनिल कपूर के...

Sonam Kapoor : सोनम कपूर ने खोला अपने पिता अनिल कपूर के फिटनेस सीक्रेट का राज, पिता की फिटनेस का फिटनेस का क्रेडिट अपनी मां को दिया

Sonam Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अनिल अपने समय में अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के लिए तो जाने जाते ही थे, लेकिन अभी भी एक्टर अपने स्टाइल और दमदार फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। 67 की उम्र में भी अनिल कपूर किसी भी युवा एक्टर को मात देते हैं।

साथ ही वो आज के समय में भी अपने करियर के पीक पर हैं। वह फिल्मों में लीड रोमांटिक किरदार से लेकर पिता तक के रोल सहित कई तरह की भूमिकाएं निभा रहे हैं। वहीं अब उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर के फिटनेस सीक्रेट का खुलासा कर दिया है।

fbffbfdfv

सोनम ने खोला अनिल कपूर की सीक्रेट फिटनेस का राज

आपको बता दें कि  हाल ही में सोनम कपूर ने एक बुक लॉन्च इवेंट में अपने पिता  को लेकर बात की है। सोनम ने अपने पिता की लाइफस्टाइल के साथ ही एक्टर के फिटनेस सीक्रेट को भी हाईलाइट किया। सोनम ने खुलासा किया, “मेरे पिता एक एक्सट्रीमिस्ट है। वह शराब पीने, स्मोकिंग करने या किसी भी अन्य बुराई से दूर रहते हैं।”

सोनम ने अपने चाचा बोनी और संजय कपूर का भी जिक्र किया और उनकी अलग-अलग आदतों के बारे में बताया। सोनम ने कहा जहां बोनी कपूर लाइफ में बेहतरीन चीजों में शामिल रहते हैं और कभी-कभार ड्रिंक लेते हैं, वहीं संजय कपूर मॉडरेट लाइफस्टाइल अपनाते हैं। सोनम ने इस बात पर जोर दिया कि उनके परिवार के सभी पुरुष उनके दादा, फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की तरह अच्छे, हेल्दी और गुड लुकिंग हैं।

rfrfweewf

सोनम ने अपने पिता की फिटनेस का क्रेडिट अपनी मां को दिया

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर की फिटनेस का क्रेडिट अपनी मां सुनीता को दिया। सोनम ने कहा कि उनकी मां शुरू से उनके पिता की हेल्थ का ख्याल रखती आई हैं। सोनम ने याद करते हुए बताया कि मुंबई में मेरी मां ने सबसे पहले पर्सनल जिम ट्रेनिंग शुरू की थी और वह हमेशा हेल्थ को लेकर कॉन्सियश रही हैं।

सोनम ने कहा, “ यह कई साल पहले की बात है। तो यह मेरी मां ही हैं जो शुरू से ही बहुत हेल्दी रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक हैं। मेरे पिता इसमें शामिल होना पसंद करेंगे कभी-कभी लेकिन मेरी मां एक बहुत अच्छी भारतीय पत्नी की तरह उन्हें कंट्रोल करती हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular