Shubhman Gill : टीम इंडिया के लिए संकट बरकरार, शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती

0
699
Shubhman Gill
Shubhman Gill

Shubhman Gill : अगर आप शुभमन गिल के फैन है तो आपके लिए बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल अगले दो मैच नहीं खेल पाएंगे क्योंकि डेंगू से अभी तक रिकवर नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि वो अफगानिस्तान के साथ-साथ अहमदाबाद में होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाएंगे। गिल को डेंगू की चपेट में आने के बाद चेन्‍नई में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक गिल के प्‍लेटलेट एक लाख से नीचे आ गए थे, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उन्हें अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई है।

Shubhman Gill : टीम इंडिया के लिए संकट बरकरार
Shubhman Gill

शुभमन गिल चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार शुभमन गिल को चेन्‍नई के जाने-माने मल्‍टी-केयर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल कावेरी में भर्ती किया गया था। शुभमन गिल को पिछले कुछ दिनों से चेन्‍नई के टीम होटल में ड्रिप चढ़ रही थी। हालांकि, उनकी प्‍लेटलेट गिरकर 70,000 पहुंच गई थी। डेंगू के मरीज की प्‍लेटलेट एक लाख के नीचे जाए तो एहतियात बरतने के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया जाता है। रविवार को उनके सभी टेस्‍ट हुए और सोमवार की शाम गिल को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई।

पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे मैच

सूत्रों की मानें तो पाकिस्‍तान के खिलाफ हाई वोल्‍टेज मैच में करीब 96 घंटे बचे हैं। मगर भारतीय टीम प्रबंधन के लिए गिल का स्‍वास्‍थ्‍य महत्‍वपूर्ण है। इसे ध्‍यान में रखते हुए कि आगे कोई फैसला लिया जाएगा। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि उनकी प्राथमिकता यह देखने में है कि गिल अब और बीमार नहीं पड़े। आपको बता दें कि शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे जिसके बाद ईशान किशन को ओपनिंग करना पड़ा। हालांकि, वो गलत शॉट खेलते हुए जीरो के स्कोर पर आउट हो गए थे। ऐसे में टीम इंडिया के पास फॉम को लेकर जरुर चुनौती रहने वाली है।

IND vs WI 2nd Test : रोहित-यशस्वी की ओपनिंग जोड़ी फिर रही सफल, शुभमन गिल रहे फ्लॉप, कोहली शतक के काफी नजदीक