NZ vs NED highlights : न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया, मिशेल सेंटनर ने लिए पांच विकेट

0
310
NZ vs NED highlights
NZ vs NED highlights

NZ vs NED highlights : सोमवार को खेले गए न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड में न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत दर्ज की। उसने वनडे विश्व कप के छठे मुकाबले में नीदरलैंड को 99 रन से मात दी। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। अंक तालिका में उसके अब दो मैच में चार अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरी ओर, नीदरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैदराबाद में ही हराया था।

NZ vs NED highlights : न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया
NZ vs NED highlights

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कमाल की शुरुआत की। उसके तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। विल यंग ने 70, टॉम लाथम ने 53 और रचिन रवींद्र ने 51 रन की पारी खेली। डेरिच मिचेल ने 48, मिचेल सैंटनर ने नाबाद 36 और डेवोन कॉन्वे ने 32 रन का योगदान दिया। मैट हेनरी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क चैपमैन ने पांच और ग्लेन फिलिप्स ने चार रन बनाए। इस तरह से न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन और रीलॉफ वान डेर मर्वे ने दो-दो विकेट लिए। बास डी लीडे को एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने शुरुआत अच्छी नहीं की। नीदरलैंड के लिए कॉलिन एकरमैन ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स ने 30 और साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट ने 29 रन का योगदान दिया। इस तरह से डच की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिनर मिचेल सैंटनर ने पांच विकेट लिए। मैट हेनरी को तीन सफलता मिली। रचिन रवींद्र ने एक विकेट लिया। पांच विकेट लेने वाले सैंटनर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

World Cup 2023 : भारत का चैंपियन बनने का सपना रह जाएगा अधूरा! Gilchrist ने की भविष्यवाणी