Saugat e Modi Kits: EID पर बीजेपी का ‘सौगात-ए-मोदी’ कैंपेन, 32 लाख घरों को मिलेगी खुशहाली

0
339
Saugat e Modi Kits
Saugat e Modi Kits

Saugat e Modi Kits: ईद से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा दिया है। इसके तहत बीजेपी का अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा सौगात-ए-मोदी अभियान शुरू हो चुका है। इसमें 32 लाख गरीब मुस्लिमों को ईद का तोहफा देने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को यह अभियान दिल्ली के निजामुद्दीन से शुरू होगा। अभियान की निगरानी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

ईद मनाने के लिए यह किट दे रही है बीजेपी

बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने इस पर बात की है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ‘सौगात-ए-मोदी’ किट गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा है। गरीब मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सकें, इसलिए भाजपा उन्हें ईद मनाने के लिए यह किट दे रही है। इसमें वे जरूरी चीजें होंगी, जिनका इस्तेमाल कर गरीब मुसलमान अपनी ईद मना सकते हैं।

32 हजार कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी के 32 हजार कार्यकर्ताओं को यह काम सौंपा गया है। बीजेपी का हर कार्यकर्ता एक मस्जिद की जिम्मेदारी लेगा। इस तरह से देशभर में 32 हजार मस्जिदों को कवर किया जाएगा। इसके बाद गरीब मुसलमानों को ईद से पहले ही गिफ्ट दिया जाएगा। पवित्र रमजान के महीने में ईद से पहले बीजेपी का यह अभियान बेहद अहम माना जा रहा है। इस अभियान से बीजेपी 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचना चाहती है।

सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े, सेंवइयां, खजूर, मेवे और चीनी होगी। इसके अलावा महिलाओं को दी जाने वाली किट में सूट का कपड़ा होगा और पुरुषों की किट में कुर्ता पायजामा का कपड़ा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक किट की कीमत 500 से 600 रुपये होगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Bjp Manifesto: भाजपा जीती तो होली और दिवाली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर