Monday, April 28, 2025
MGU Meghalaya
Homeभारतदिल्लीDelhi budget 2025 highlights: दिल्ली में खर्च होंगे ₹28,000 करोड़, देखें दिल्ली...

Delhi budget 2025 highlights: दिल्ली में खर्च होंगे ₹28,000 करोड़, देखें दिल्ली बजट में किसे क्या-क्या मिला?

Delhi budget 2025 highlights: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसे दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली में ₹28,000 करोड़ खर्च होंगे। इससे सड़कें, पुल और पानी की व्यवस्था सुधरेगी। ट्रांसपोर्ट और दूसरी सरकारी सेवाएं भी बेहतर होंगी। यह बजट दिल्ली को स्मार्ट शहर बनाने में मदद करेगा। रेखा गुप्ता के अनुसार, इस बार का बजट मजबूत बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देगा।

पिछली सरकार पर हमलावर सीएम रेखा गुप्ता

बजट पेश करने के दौरान सीएम ने मां यमुना को नमन करते हुए बी.आर. अंबेडकर, महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन का उल्लेख किया। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में बीते 10 सालों में दिल्ली में बढ़े प्रदूषण, यमुना में गंदगी और खराब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड और डीटीसी के बढ़ते घाटे का भी जिक्र किया और कहा कि पिछली सरकार ने इन संस्थाओं की स्थिति खराब कर दी है।

Delhi budget 2025 highlights
Delhi budget 2025 highlights

दिल्ली में ₹28,000 करोड़ खर्च होंगे

बता दें कि बीजेपी सरकार ने अपने बजट में आम आदमी पार्टी की सरकार के 15000 करोड़ रुपये की तुलना में 28000 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए आवंटित किया है। इसके साथ ही महिलाओं को लेकर और सुरक्षा को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं। आइए देखते हैें delhi budget 2025 highlights

Delhi budget 2025 highlights

  • दिल्ली सरकार के बजट में इस बार पूंजीगत खर्चोंं को दुगना कर दिया है। इसे बढ़ाकर 28 हजार करोड़ रुपये किया गया है। यह राशि सड़क से लेकर शिक्षा क्षेत्र में खर्च किए जाएंगे।
  • दिल्ली की जनता को अब आयुष्मान भारत के लिए 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। केंद्र के 5 लाख रुपये के कवर के साथ दिल्ली के लोगों को 5 लाख रुपये का टॉपअप देगी।
  • महिला समृद्धि योजना के तहत सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीने की राशि दी जाएगी।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जेजे कॉलोनी (झुग्गी बस्तियों का विकास) के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए।
  • दिल्ली में 28,000 करोड़ रुपये के फंड से सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50000 अतिरिक्त कैमरे के लिए 3843 करोड़ का बजट।
  • दिल्ली विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक निधि के लिए 350 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।
  • 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएगी। इस मद में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • यमुना को साफ करने के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से डिसेंट्रलाइज सीवेज प्लांट के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यमुना को साफ करने के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से डिसेंट्रलाइज सीवेज प्लांट के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी, इससे दिल्ली में व्यापार करने में आसानी होगी।
  • नई वेयर हाउसिंग नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इससे उद्योगों की बड़ी जरूरत पूरी होगी।
  • ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी जोकि दिल्ली में कारोबारियों के सामने आने वाली समस्याओं की पहचान और निदान का काम करेगी।
  • 500 करोड़ रुपये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के मरम्मत के लिए रखे गए हैं।
  • यमुना को साफ करने के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से 4 डिसेंट्रलाइज सीवेज प्लांट के लिए अलग से व्यवस्था।

Read More: Delhi Budget: 78800 करोड़ रुपये का दिल्ली का बजट पेश, अपने काम की सभी जरूरी बातें जानिए…

Delhi Budget 2025 Highlights - 25-03-2025_page-0001 Delhi Budget 2025 Highlights - 25-03-2025_page-0001 Delhi Budget 2025 Highlights - 25-03-2025_page-0001

- Advertisment -
Most Popular