Salman Khan: सलमान ने किया पलक तिवारी के रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा! बोले- ‘वो पहले ही गिर चुकी है…’

0
502
salman khan palak tiwari

Salman Khan: बीती रात सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया। इस खास मौके पर सलमान सहित फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौजूद थी। पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर इवेंट में स्टाइलिश अवतार में पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने एक ऐसे राज का खुलासा किया कि आप जान कर हैरान रह जाएंगे।

salman khan palak tiwari

सलमान ने किया पलक के रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा

गौरतलब है कि शो के होस्ट फिल्म की स्टारकास्ट को स्टेज पर इंट्रोड्यूस कर रहे थे। इस दौरान पलक तिवारी को बुलाते वक्त होस्ट को हल्की सी चोट लगी और वह मंच के किनारे से लगभग गिर ही गई, हालांकि ज्यादा कुछ नहीं हुआ, लेकिन किसी ने पलक के लिए होस्ट के गिरने के बारे में मजाक जरूर बना दिया। इसी दौरान सलमान ने बीच में बोलते हुए कहा ‘वो पहले ही गिर चुकी है।’ हालांकि यह अभी भी क्लियर नहीं है कि क्या भाईजान पलक और इब्राहिम की डेटिंग अफवाहों का जिक्र कर रहे थे। बता दें कि पलक को अक्सर इब्राहिम अली खान के साथ पार्टियों में हैंगआउट करते स्पॉट किया जाता है। इस वजह से इनके डेटिंग रुमर्स बी-टाउन में छाए हुए हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल, पलक तिवारी, साउथ एक्टर वेंकेटेश और भूमिका चावला भी नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म के अलावा एक्टर कैटरीना कैफ संग उनकी एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगे।