Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने तोड़ी अपने तलाक पर चुप्पी, बताया- कड़वा था रिलेशन

0
397
samantha on divorce

Samantha Ruth Prabhu: साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की की पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल मची थी और उन्होंने अपने पति नागा चैतन्य से तलाक ले लिया हैं। दोनों ने अक्टूबर 2021 में एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर सोशल मीडिया पर अलग होने की जानकारी दी थी। वहीं अब जब सामंथा मूव ऑन कर रही हैं तो एक्ट्रेस ने धीरे-धीरे अपने कड़वे रिलेशनशिप को लेकर बात करना भी शुरू कर दिया हैं। ‘शाकुंतलम’ एक्ट्रेस ने कहा कि ये कुछ ऐसा नहीं है जिसे वे कभी भूलना चाहेंगी।

Samantha20and20Chaitanya20wedding

सामंथा ने तोड़ी अपने तलाक पर चुप्पी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सामंथा से पूछा गया था कि क्या उनकी लाइफ में ऐसा कुछ है जिसे वह भूलना चाहेगी। इस पर सबसे पहले एक्ट्रेस ने पूछा कि क्या सवाल उनके रिश्ते पर फोकस्ड है। इसके बाद एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इस सवाल का जवाब देने से वह मुश्किल में पड़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा, “मैं कुछ भी भूलना नहीं चाहती क्योंकि हर चीज ने मुझे लाइफ में कुछ सिखाया है इसलिए मैं भूलना नहीं चाहूंगी। जैसे हे भगवान, क्या मुझे इसे जोर से कहना है? मुझे समझ नहीं आ रहा है मुसीबत में। मैं इस सवाल का जवाब नहीं देने वाली। मैं सब कुछ याद रखना चाहता हूं क्योंकि हर चीज ने मुझे सबक सिखाया। बता दें कि हाल ही में सामंथा ने नागा चैतन्य से अपने सैपरेशन के बारे में बात की थी और कहा था कि फिल्म ‘पुष्पा’ में उनके आइटम नंबर ऊ अंटवा करने के फेवर में नहीं था। ‘कॉफी विद करण 7’ में सामंथा ने खुलासा किया था कि उनका सैपरेशन वास्तव में कड़वा था।

329549704 139113092090330 2190289402175867795 n 4

इन फिल्मों मेंं आएंगी नजर

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शाकुंतलम’ की रिलीज के लिए तैयार है। फिलहाल वो इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। ‘शाकुंतलम’ 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सामंथा ‘सिटाडेल’ सीरीज के इंडियन एडेप्टेशन में दिखाई देंगी। वहीं एक्ट्रेस इन दिनों विजय देवरकोंड़ा संग उनकी फिल्म कुशी की तैयारियों में व्यस्त हैं।