Salman Khan: भाईजान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने बताई एक्टर को मारने की तारीख

0
323
Salman Khan Threat Call

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्टर की जान पर खतरा मंडरा रहा है। बीते महीने भाईजान को धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं अब इसी कड़ी में एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार एक कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सलमान खान को मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं संदिग्ध कॉलर ने तो ओपन चैलेंज करते हुए पुलिस को कहा है कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा।

Nmacc 2023 0331 Salman Khan

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

आपको बता दें कि बीते दिन यानी सोमवार देर रात 9 बजे मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक संदिग्ध कॉल आया, जिसमें कॉलर ने पुलिस को यह धमकी दी की वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा। मौजूदा मिली रिपोर्ट्स की मानें तो कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया और कहा कि वह जोधपुर का गौरक्षक है। हालांकि पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

1680763676 salman khan

पहले भी मिल चुकी है सलमान को धमकी

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ईमेल के जरिए सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। वहीं दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने भी जेल के अंदर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। एक्टर को मिली धमकी के बाद से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।