Salman Khan: सलमान खान को नहीं पसंद है खुद को सुपस्टार कहना, वजह बताकर भाईजान ने जीता फैंस का दिल

0
421
Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। 12 नवंबर को देशभर में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत हुई। वहीं इन दिनों सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म की सफलता से पूरी टीम बेहद खुश है।

वहीं अब फिल्म की सक्सेस के बाद पहली बार सलमान खान ने अपनी फिल्म पर चर्चा की है और फिल्म की सक्सेस को लेकर कई सारी बातें कही हैं। सलमान खान ने ये भी बताया कि उन्हें सुपस्टार कहलाना बिल्कुल पसंद नहीं है।

ezgif.com gif maker 48

खुद को सुपरस्टार नहीं मानते है सलमान

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सलमान खान कहा कि ‘मुझे नहीं पंसद कोई मुझे सुपरस्टार या मेगास्टार कह कर बुलाए। मुझे इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं बस यहां अपना काम कर रहा हूं और लोग उसे पसंद कर रहे हैं। मेरे लिए बस इतना ही काफी है। मैं सुपरस्टार के टैग के लायक नहीं हूं। मैंने अपने दम पर ऐसा कोई महान काम नहीं किया है।

मेरा नाम सलमान खान है। कोई मुझे सल्लू बुलाता है तो कोई भाई कहता है। मैं इस सब नाम में ही खुश हूं। लेकिन  मुझे सुपरस्टार और मेगास्टार जैसे नाम बहुत बचकाना लगता है।’

gfcfdrdr

सलमान खान को नहीं पसंद खुद को सुपस्टार कहलवाना

भाईजान आगे कहते हैं कि मैं ‘आप लोगों से भी रिक्वेस्ट करना चाहूंगा कि मुझे इस नाम से ना बुलाया करें। मैं खुद इसपर भरोसा नहीं करता हूं कि मैं एक सुपरस्टार हूं। जब आपको कोई ऐसे नाम से बुलाए तो काफी प्रेशर आ जाता है। मैं बस अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं और मुझे लगता है मैं इसमें सफल भी रहा हूं क्योंकि मेरी फिल्में अपना बजट निकाल लेती हैं।’

वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर 3’ ने 259 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं।