Saturday, July 27, 2024
HomeखेलRohit Sharma की पत्नी रितिका सजदेह ने मार्क बाउचर पर साधा निशाना,...

Rohit Sharma की पत्नी रितिका सजदेह ने मार्क बाउचर पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Rohit Sharma Wife Ritika on Mark Boucher : आगामी आईपीएल सीजन काफी खास और रोमांचक रहने वाला है। इस बार टीम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा से अचानक शुक्रवार 15 दिसंबर को कप्तानी छिन ली थी। इसके बाद युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस टीम के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया। तब से सबसे बड़ा सवाल जो हर फैन के जहन में खड़ा हो रहा है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से आखिरी क्यों हटाया गया है? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाह रहा है। हम भी और आप भी इसी जवाब को ढूंढ रहे हैं। लेकिन अब इस सवाल का जवाब मुंबई इंडियंस के कोच ने दे दिया है। मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने बड़ा खुलासा किया है। बाउचर ने बताया कि क्यों रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाया गया। हालांकि रोहित की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) को बाउचर की बातें पसंद नहीं आई और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान को लेकर कमेंट कर दिया।

Rohit Sharma की पत्नी रितिका सजदेह ने मार्क बाउचर पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

एक पॉडकास्ट पर मार्क बाउचर ने कप्तानी को लेकर कहा

मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने एक पॉडकास्ट पर ये कहा हैं कि हार्दिक को कप्तान बनाने का क्रिकेट से जुड़ा फैसला था और लोगों को इससे भावुक नहीं होना चाहिए। कोच ने कहा कि हार्दिक को कप्तान बनाना मुंबई इंडियंस के लिए एक बदलाव का हिस्सा है। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक क्रिकेट संबंधी फैसला था। हमने हार्दिक को वापस लाने का मौका देखा और ये हमारे लिए बदलाव का दौर है। भारत में बहुत से लोग इससे भावुक हो जाते हैं, लेकिन आपको खेल और भावनाओं को एक दूसरे से अगल रखना होगा। वह मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी है। दूसरी फ्रेंचाइजी में गया, पहले साल में खिताब जीता और दूसरे साल में उपविजेत रहा, इसलिए उनको टीम में जगह देकर काफी खुश है, क्योंकि उनमें नेतृत्व कौशल काफी हैं।

मार्क बाउचर के बयान पर रोहित की वाइफ रितिका का रिएक्शन

मार्क बाउचर के इस पॉडकास्ट पर रोहित की वाइफ रितिका का रिएक्शन आया। उन्होंने एक कमेंट कर लिखा कि बहुत सारी चीजें गलत हुई हैं। ऐसे में रितिका के इस कमेंट से यह कहीं-न-कहीं तय हो गया है कि रोहित से कप्तानी छीनने का कोई सामान्य कारण नहीं हैं। बता दें कि रितिका के इस कॉमेंट पर हंगामा मचा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने मुंबई इंडियंस को एक बार फिर अपने निशाने पर लिया है। रोहित पांच खिताब के साथ आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रहे हैं. हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस अपने पहले सत्र में चैंपियन और दूसरे सत्र में उपविजेता रहा है

ये भी पढ़ें : IND vs ENG Test | Rohit Sharma : खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गदगद हुए कप्तान रोहित शर्मा, बुमराह की तारीफ में पढ़े कसीदे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular