Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनParineeti chopra: रीना मल्होत्रा ने बेटी परिणीति चोपड़ा के लिए साझा किया...

Parineeti chopra: रीना मल्होत्रा ने बेटी परिणीति चोपड़ा के लिए साझा किया खास पोस्ट, गिनवाई पहली संतान की खूबियां

Parineeti chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आए दिन सर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में परिणीति दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थी। यह फिल्म पंजाब के दिवंगत सिंगर ‘अमर सिंह चमकीला’ बायोपिक थी।

इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। फिल्म में परिणीति की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया था। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की मां रीना मल्होत्रा ने अपनी बेटी के लिए खास नोट साझा किया है, और पहली संतान की खूबियां गिनवाई हैं। बता दें कि परिणीति की मां एक ट्रैवल ब्लॉगर और आर्टिस्ट हैं। वह भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

ूुुााीी

रीना ने गिनवाई खूबियां

गौरतलब है कि  परिणीति चोपड़ा अपने माता-पिता की पहली संतान हैं। उनसे छोटे उनके दो भाई हैं। रीना मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में परिणीति को टैग किया है। रीना चोपड़ा ने यह पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘आपका पहला बच्चा ही आपके साथ सब कुछ अनुभव करता है।

वह आपको दिखाता है कि आप कितने मजबूत हैं। पहली संतान मातृत्व के दौरान आपके साथ चलती है। पहली संतान जितनी बड़ी होती है, आगे बढ़ती है आप भी उतने ही बड़े होते हैं’। इसके साथ उन्होंने परिणीति को टैग कर हार्ट इमोजी बनाया है। मां के इस पोस्ट को परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।

परिणीति चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो बीते वर्ष उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई। वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों अभिनेत्री इम्तियाज अली की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए परिणीति ने काफी ज्यादा वजन बढ़ाया था।

ये भी पढ़ें: Nag Ashwin: ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक्टर्स के कैमियो को लेकर नाग अश्विन ने किया बड़ा खुलासा, बताया ऐसे हुआ ये संभव

ुीुूुाी

2011 में की थी अपने करियर की शुरूआत | Parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा अंबाला से हैं। उनसे छोटे उनके दो भाई सरज और शिवांग चोपड़ा हैं। प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा परी की कजिन हैं। परिणीति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स में बतौर पीआर कंसल्टेंट की थी। इसके बाद 2011 में ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा नजर आए। परिणीति ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

- Advertisment -
Most Popular