Wednesday, April 30, 2025
MGU Meghalaya
Homeटेक्नोलॉजीRealme C Series: Realme C73 और C75 इस दिन होंगे भारत में...

Realme C Series: Realme C73 और C75 इस दिन होंगे भारत में लॉन्च, कीमत का भी हुआ खुलासा

Realme C Series: रियलमी बहुत जल्द अपने दो स्मार्टफोन Realme C73 5G और Realme C75 5G को भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स की माने तो इसी महीने यह स्मार्टफोन भारत में पेश होंगे। Realme C73 5G और Realme C75 5G को इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

स्मार्टफोन को जल्द किए जाएंगे भारत में लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन 4GB+128GB और 6GB+128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। इसे क्रिस्टल पर्पल, जेड ग्रीन और ऑनिक्स ब्लैक शेड्स में पेश किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि Realme Narzo 80x और Narzo 80 Pro लॉन्च के बाद ही इन डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा।

फोन के फीचर्स का नहीं हुआ खुलासा

हालांकि फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन Realme RMX3943 को पहले कैमरा-FV5 सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। जानकारी से पता चला है कि इसमें f/1.8 अपर्चर, 28.4mm लेंस और 1,440 X 1,080 पिक्सल का पिक्चर रेजोल्यूशन मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Realme P1 Speed 5G Review in Hindi, Features and Price in India

- Advertisment -
Most Popular