Saturday, July 27, 2024
HomeखेलRanji Trophy Final : विदर्भ को हराकर मुंबई ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड...

Ranji Trophy Final : विदर्भ को हराकर मुंबई ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड 42वीं बार बना चैंपियन

Ranji Trophy Final : मुंबई ने विदर्भ को फाइनल मैच में 169 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई ने शानदार प्रदर्शन किया। उसके लिए मुशीर खान, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी। मुशीर ने दूसरी पारी में शतक लगाया था। अय्यर ने 95 रनों की पारी खेली थी। मुंबई ने पहली पारी में 224 रन और दूसरी पारी में 418 रन बनाए थे। वहीं विदर्भ ने पहली पारी में 105 रन और दूसरी पारी में 368 रन बनाए।

Ranji Trophy Final : विदर्भ को हराकर मुंबई ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड 42वीं बार बना चैंपियन

42वीं बार खिताब मुंबई के नाम

रणजी के इस फाइनल मैच के बारे में बात करें तो रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई टीम पहली पारी में 224 रन ही बना पायी थी। मुंबई के लिए पहली पारी में गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए थे। यहां से लग रहा था कि विदर्भ की टीम तेजी से रन बनाकर एक अच्छा लीड देने की कोशिश करेगी।  विदर्भ टीम की तरफ से पहली पारी में हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट, जबकि उमेश को 2 और आदित्ये को एक सफलता मिली थी।

मुशीर खान का चला फाइनल में बल्ला

इसके बाद मुंबई की दूसरी पारी में खराब शुरुआत के बाद मुशीर खान का बल्ला जमकर गरजा। मुशीर ने 326 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन की पारी खेली। कप्तान अंजिक्ये रहाणे 73 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 95 रन निकले। शम्स मुलानी ने अर्धशतक जड़ा। इस तरह से विदर्भ के पास कुल 538 रन का लक्ष्य था।लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की टीम ने शानदार वापसी की। विदर्भ के लिए कप्तान अक्षय वाडेकर ने शानदार शतक जड़ा।

उनके अलावा हर्ष दुबे ने 65 रन की पारी खेली। हालांकि, टीम 368 रन पर ढेर हो गई और मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ के स्कोर बोर्ड पर 248 रन लग चुके हैं। हालांकि, पांचवें दिन मुंबई ने मैच में वापसी की। तुषार देशपांडे और कुलकर्णी ने भी शानदार गेंदबाजी की।

 ये भी पढ़ें : Ranji Trophy : रियान पराग ने किया एक और बड़ा धमाका, रणजी में जड़ा तूफानी शतक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular