Saturday, July 27, 2024
HomeखेलRanji Trophy : रियान पराग ने किया एक और बड़ा धमाका, रणजी...

Ranji Trophy : रियान पराग ने किया एक और बड़ा धमाका, रणजी में जड़ा तूफानी शतक

Ranji Trophy : असम की ओर से रणजी में खेलने वाले युवा बल्लेबाज रियान पराग ने शतक ठोककर एक बार फिर से भारतीय सेलेक्टरों का ध्यान आकर्षित किया है। छतिसगढ़ के खिलाफ मैच ऑलराउंडर रियान पराग ने सिर्फ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होनें 12 छक्के और 11 चौके मारे और 155 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऐसा ही एक बड़ा धमाका रियान ने पिछले साल ही भारत के राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी किया था। पिछले साल रियान पराग इस ट्रॉफी में लगातार सात अर्द्धशतक जड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।

Ranji Trophy : रियान पराग ने किया एक और बड़ा धमाका, रणजी में जड़ा तूफानी शतक

155 रन की पारी में कुल 12 छक्के शामिल

छतिसगढ़ के खिलाफ मैच ऑलराउंडर रियान पराग ने सिर्फ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 7 चौके और 7 ही छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। हालांकि, एक छोर से विकेट गिरते जा रहे थे लेकिन रियान का बल्ला यहीं नहीं रुका। उन्होंने 83 गेंदों पर 150 रन पूरे किए। लेकिन वो 155 रनों की पारी खेलने के बाद रियान पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 11 चौके मारे।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान ने इस पारी के साथ इतिहास भी रचा है। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। हालांकि, इस पारी के दौरान 22 साल के रियान को 4 जीवनदान भी मिले। सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज है। उन्होंने झारखंड के खिलाफ सिर्फ 48 गेंद पर शतक ठोका था।

मैच में असम की टीम को मिली लीड

मैच की बात करें तो असम की टीम ने रियान के इस शानदार पारी के बदौलत छत्तिसगढ़ पर अपनी बढ़त बना ली है। छत्तीसगढ़ की टीम ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 327 रन बनाए। जवाब में असम की पहली पारी सिर्फ 159 रनों पर सिमट गई। इसके बाद उन्हें फॉलोऑन मिला। कप्तान रियान पराग ने विकेट गिरने के बाद अपना शतक पूरा किया और लीड लेने में असम की टीम को मदद की।

Ranji Trophy Match: पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ बनाए 379 रन, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular