Ranbir Kapoor : आलिया भट्ट की फिल्म देख पत्नी की एक्टिंग के मुरीद हुए रणबीर कपूर, तारीफों के बांधे पुल

0
374
Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: करण जौहर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ आज यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच हाल ही में रिलीज से पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुबंई में रखी गई थी, जिसमें इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे पहुंचे थे। इस भीड़ में आलिया भट्ट के हस्बैंड और बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रणबीर कपूर भी पत्नी की इस फिल्म को देखने पहुंचे थे।

frsewar

रणबीर कपूर ने बांधे आलिया की तारीफों के पुल

आपको बता दें कि इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत करने के बाद रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया की एक्टिंग के मुरीद हो गए। स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने ना सिर्फ फिल्म की तारीफ की बल्कि आलिया की एक्टिंग की भी खूब सराहना करते नजर आए। उन्होंने कहा, ‘पिछले दिन रणबीर ने हमारे साथ हमारी फिल्म #RRKPK देखी, किसी ऐसे इंसान से सुनना बहुत अच्छा लगा, जिसकी कला की मैं बहुत प्रशंसा करता हूं।’ मैंने पहले भी दिल्ली के लड़के का किरदार निभाया था, लेकिन बिल्कुल कोई समानता नहीं थी। वह वास्तव में सराहनीय था।”

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे ये सितारे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग के दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने वहां शिरकत की। इस दौरान रणबीर कपूर के अलावा, रणवीर सिंह का परिवार, सारा अली खान, जावेद अख्तर, इब्राहिम अली खान, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, शबाना आजमी, गौरी खान, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। वहीं रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड की हसीन अदाकारा दीपिका पादुकोण भी अपने पति की फिल्म की स्क्रीनिंग में शरीक नहीं हुईं थी।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Movie Review Rating3

फिल्म में नजर आए ये सितारें

गौरतलब है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।