Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनRajesh Khanna : अंजू महेंद्रू के कारण राजेश खन्ना ने मार दिया...

Rajesh Khanna : अंजू महेंद्रू के कारण राजेश खन्ना ने मार दिया था संजीव कपूर को जोरदार थप्पड़, एक्स गर्लफ्रेंड के कारण हो गई थी एक्टर्स में लड़ाई

Rajesh Khanna: राजेश खन्ना, इस नाम को आज के समय में किसी भी पहचान या इंट्रोडक्शन की जरुरत नहीं है। राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक कुल 180 फिल्मों में काम किया, जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही।

यहां तक कि राजेश खन्ना के नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास में लगातार 15 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड भी है, जो उनके अलावा आजतक कोई नहीं कर पाया है। एक्टर की एक्टिंस से लेकर उनके लुक्स तक पर फैंस दीवाने थे। वहीं राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। हालांकि डिंपल कपाड़िया से पहले भी अभिनेता की जिंदगी कई लड़कियां आई जिसमें से एक नाम एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू का हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन 1972 में उनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से राजेश खन्ना ने संजीव कपूर को जोरदार थप्पड़ मार दिया था।

y7uu7667u76u 1

अंजू महेंद्रू ने कर दिया था राजेश खन्ना संग शादी से इनकार

आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबित राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू संग शादी करना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना को शादी करने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह से दोनों की रिश्ता टूट गया था। ब्रेकअप के बाद अंजू महेंद्रू का नाम संजीव कुमार के साथ जोड़ा जाने लगा और इंडस्ट्री में ये चर्चा फैल गई कि संजीव कुमार और अंजू महेंद्रू एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वहीं जब यह खबर राजेश खन्ना के कानों तक पहुंचीं, तो वह आगबबूला हो गए। राजेश खन्ना को ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुआ कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड को संजीव कुमार डेट करें। राजेश खन्ना पहले ही इस बात से दुखी थे कि अंजू महेंद्रू ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया था।

ऐसे में संजीव कुमार के साथ डेटिंग की खबरों ने उन्हें और गुस्सा दिला दिया था। वहीं इस खबर के बारें में अंजू महेंद्रू ने ‘फिल्मफेयर’ के दौरान खुलकर बात की थी।

htyyyt

संजीव कुमार को राजेश खन्ना ने मारा था जोरदार थप्पड़

अंजू महेंद्रू ने ‘फिल्मफेयर’ में दिए एक मीडिया इंटरव्यू के इस बात का खुलासा किया कि उनके और संजीव कुमार के अफेयर की जो खबरें उस वक्त फैली हुई थीं, उन पर राजेश खन्ना ने विश्वास कर लिया। वह बुरी तरह खफा हो गए। हालांकि अंजू महेंद्रू को संजीव कुमार कभी पसंद नहीं थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह उनके लिए उनकी मां के भाई थे।

अंजू ने बताया था कि राजेश खन्ना के मन में संजीव कुमार को लेकर जलन की भावना प्रबल हो गई। फिर वक्त के साथ यह इतनी बढ़ गई कि एक फिल्म के सेट पर राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को थप्पड़ मार दिया। अंजू महेंद्रू ने बताया कि फिल्म के एक सीन का शूट चल रहा था, जिसमें राजेश खन्ना को संजीव कुमार को थप्पड़ मारना था।

राजेश खन्ना ने जलन की आग में जलते हुए संजीव को जोर से थप्पड़ मार दिया। एक्ट्रेस के मुताबिक, दोनों स्टार्स की आपस में कभी नहीं बनी थी। हालांकि अंजू महेंद्रू ने बताया था कि राजेश खन्ना से ब्रेकअप के बाद संजीव कुमार ने उन्हें बहुत हिम्मत दी थी। वह उन्हें भाई मानती थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular