Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनRaj Kundra : इस हीरोइन के साथ काम करना चाहते है राज...

Raj Kundra : इस हीरोइन के साथ काम करना चाहते है राज कुंद्रा, बोलें- ‘वो मेरी फेवरेट है’

Raj Kundra : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा  इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म UT69 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म की कहानी उनके वास्तविक जीवन पर आधारित हैं। इस फिल्म से राज ने इस फिल्म से बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा हैं। फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं अपनी पहली फिल्म करने के बाद राज कुंद्रा ने बताया कि अब वह किस हीरोइन के साथ फिल्म करना चाहते हैं।

FGCCFDFRT 1

अब इस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते है राज कुंद्रा

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ये खुलासा किया है वह अपने ओपोजिट बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं। राज कुंद्रा कहते हैं कि वह दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहेंगे। वह उनकी फेवरेट हीरोइन है। वहीं इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा ने कई खुलासे भी किए हैं। हर हफ्ते शिल्पा शेट्टी अपने पति को खत भी लिखा करती थीं। लेटर में शिल्पा अपने शूटिंग और बच्चों के बारे में बताया करती थीं। वहीं जेल के अंदर रहने के बाद राज कुंद्रा वीगन से नॉन वेजिटेरियन बन गए।

ezgif.com gif maker 26 1

इस वजह से है फिल्म का नाम UT69

यूटी 69 की बात करें तो राज कुंद्रा अंडर ट्रायल पर थे और उनका कैदी नं. 69 था। इसलिए फिल्म का नाम UT 69 रखा गया वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि जेल के अंदर सेलेब्स को क्या-क्या सहना पड़ता है और वहां की जिंदगी कैसी होती है। बता दें कि पोर्नोग्रॉफी केस में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा को 63 दिन जेल में गुजारने पडे थे। इस दौरान उन्हें एक सामान्य बैरक में रखा गया था। राज की फिल्म यूटी 69 में उनके इसी जेल यात्रा और गिरफ्तारी के दौरान की मुश्किलों को दिखाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular