PSL Prize Money : WPL से काफी कम है PSL की प्राइज मनी, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

0
516
PSL Prize Money

PSL Prize Money : पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) के फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को 2 विकेट से रौंदकर तीसरी बार पीएसएल का खिताब अपने नाम किया। सोमवार को कराची के नेशनल स्‍टेडियम में इस्‍लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्‍तान सुल्‍तांस को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया और खिताब अपने नाम कर लिया। इस्लामाबाद की टीम ने दूसरी पार पीएसएल का खिताब अपने नाम किया है। इस्लामाबाद की इस खिताबी जीत में ऑलराउंडर इमाद वसीम का अहम योगदान रहा।

PSL Prize Money: IPL-WPL से तो तुलना छोड़ो, PKL से भी काफी कम है रकम, जानें प्राइज मनी में कितना है अंतर?

वीमेंस प्रीमियर लीग से कम है पीएल की विनिंग प्राइस

गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग 2024 की विजेता टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये मिले है। भारतीय रुपये में ये अमाउंट करीब 4.13 करोड़ रुपये होते है, जबकि मुल्तान सुल्तांस को उपविजेता बनने के लिए करीब 1.65 करोड़ भारतीय रुपये मिले। वहीं, वीमेंस प्रीमियर लीग की बात करें तो इसकी विनिंग प्राइस इससे काफी ज्यादा है। वीमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन टीम आरसीबी को खिताब जीतने पर 6 करोड़ रुपये मिले थे।

PSL 2024 के फाइनल मैच का हाल

मैच की बात करें तो PSL 2024 के फाइनल मैच में मुल्तान सुल्तांस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। मुल्तान सुल्तांस की तरफ से उस्मान खान ने 57 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान मोहम्मद रिजवान के बल्ले से 26 गेंदों पर 26 रन निकले। इफ्तिखार अहमद ने 32 रन बनाए। इस तरह मुल्तान सुल्तांस ने 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।

160 रनों के लक्ष्य के जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। लेकिन मार्टिन गुप्टिल की 32 गेंदों में 50 रनों की पारी ने इस्लामाबाद को मैच में बनाए रखा। उन्होनें आजम खान के साथ 47 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम में जान आ गई। इसके बाद नसीम शाह ने 9 गेंदों में 17 रन (दो चौके और एक छक्का) ने इस्लामाबाद को तीसरी बार पीसएल का चैंपियन बना दिया।

ये भी पढ़ें : PSL 2024 Final : इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रचा इतिहास, आखिरी गेंद पर हारी मोहम्मद रिजवान की टीम