Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनPriyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मिस वर्ल्ड 2000 की अपनी...

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मिस वर्ल्ड 2000 की अपनी तस्वीर, पोस्ट साझा कर कही दिल की बात

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने नाम का परम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका पर्दे पर खासा एक्टिव रहने के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइंलाइट में छाई रहती हैं। काम के साथ-साथ प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट अपने फैंस संग शेयार करती नजर आती है। हाल ही में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड टाइटल की जीत को याद किया है। साथ ही साल 2000 की तस्वीर पोस्ट कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आई हैं।

dsdcdcd

प्रियंका ने शेयर की साल 2000 की तस्वीर

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रियंका एक  गायिका, निर्माता और बिजनेसवुमन भी हैं। साथ ही वो मिस वर्ल्ड 2000 की विजेता भी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी प्रेजेंट फोटो के साथ अपने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दिनों की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करके फैंस का दिल जीत लिया।

फोटो में, प्रियंका अपनी फेमिना मिस वर्ल्ड 2000 सैश और एक सफेद साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि वर्तमान तस्वीर में वह सफेद क्रॉप-टॉप और मैचिंग पैंट के साथ ग्रे जींस जैकेट में मिरर सेल्फी में पोज देती नजर आ रही हैं। अपनी यात्रा पर विचार करते हुए, प्रियंका ने मजाकिया ढंग से कैप्शन लिखा, ‘यह कैसे शुरू हुआ.. यह कैसा चल रहा है।’

svfdvssvdsvd

इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस

गौरतलब है कि प्रियंका ने कैप्शन में आगे लिखा, ‘यह साल 2000 की फोटो है, तब भारी साड़ी और दो बॉबी पिन के सहारे मैंने अपने मिस वर्ल्ड के ताज को सजाया था। मेरा आत्मविश्वास भी डगमगा रहा था। मगर अपनी साड़ी में लगी सेफ्टी पिन की तरह मैंने आत्मविश्वास को भी संभाल लिया।’

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आई थीं। वह एक एनिमेटेड फिल्म ‘टाइगर’ के लिए डिज्नी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इसे लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं। अभिनेत्री डॉक्यूमेंट्री ‘बॉर्न हंग्री’ की निर्माता भी बन गई हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular