Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनPrem Chopra : प्रेम चोपड़ा ने खोले ऋषि कपूर के गहरे राज,...

Prem Chopra : प्रेम चोपड़ा ने खोले ऋषि कपूर के गहरे राज, बोलें- मैं और ऋषि साथ मिलकर करते थे लड़कियों पर डिस्कशन

Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड के खूंखार विलेन्स में होती है। 60 साल के करियर में उन्होंने 380 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर के दौरान ज्यादातर विलेन का ही रोल किया है। हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आ चुके बॉलीवुड एक्टर ने अपनी यंग लाइफ को लेकर कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं।

जिसे सुनकर उनके फैंस ठहाके लगा कर खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं। ये खुलासा किसी और को लेकर नहीं बल्कि रणबीर कपूर के पापा और बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और उनकी फ्रेंडशिप के ब्रो कोड को लेकर किया गया है। बता दें ऋषि कपूर से प्रेम चोपड़ा की गहरी दोस्ती थी। अपनी जवानी के दिनों में ये दोनों एक्टर क्या करते थे इस बात पर प्रेम चोपड़ा ने चौंकाने वाली जवाब दिया है।

cfgfgfgftft

ऋषि कपूर को लेकर खोले प्रेम चोपड़ा ने कई राज

आपको बता दें कि हाल ही में एक पाडकॉस्ट शो के दौरान जब प्रेम चोपड़ा से उनकी ऋषि कपूर के साथ दोस्ती पर सवाल किया गया। कि जब वो दोनों एक साथ होते थे तब क्या करते थे। इसके जवाब में प्रेम चोपड़ा ने कहा कि ‘हम जब साथ होते थे तब वो ही करते थे जो अक्सर जवानी में लड़के करते है, और वो है लड़कियों के टॉपिक पर बात। उन्हें आते जाते हुए नोटिस करना।

वो सब हमारी अच्छी दोस्त थीं, और जो नहीं थी वो हमारे दोस्तों की अच्छी दोस्त थीं। तो ऋषि और मुझे कोई न कोई टॉपिक लड़कियों को लेकर मिल ही जाता था। हम दोनों मिलकर उनपर तरह- तरह के प्रैंक भी किया करते थे।’ अपने उस जमाने के वक्त को याद करते हुए प्रेम चोपड़ा ने कहा कि ‘अब पता नहीं वो सब लड़कियां कहां होंगी।

उनमें से कोई किसी की दादी तो कई नानी बन चुकी होगी।’ अपने इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा ने ऋषि कपूर  को याद करते हुए कहा कि ‘ऋषि बहुत अच्छा इंसान था। बेहद मजाकिया और दिल का साफ। हमने एक साथ काफी समय बिताया है। मैं उसे बड़े करीब से जानता था। एक्टर ने आगे कहा कि ऋषि को कैंसर से उसे छुटकारा मिल गया था, पर बाद में उसकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गयी थी। जिसके चलते हमारा साथ छूट गया लेकिन ऋषि के साथ बिताए वो पल आज भी मुझे याद हैं।’

ffddeswwe

ऋषि कपूर की फिल्मों से मिली थी प्रेम चोपड़ा को पहचान

गौरतलब है कि 88 वर्षीय एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री में 60 साल पूरे कर चुके हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं। ऋषि कपूर के साथ भी प्रेम चोपड़ा ने कई फिल्मों में काम किया है।

जिनमें से नागिन’, ‘नसीब’ और ‘प्रेम ग्रंथ’ बड़े पर्दे पर  सुपरहिट रही थीं। प्रेम चोपड़ा की फिल्मी करियर में ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी का भी काफी अहम रोल है। इसी फिल्म ने प्रेम चोपड़ा की लाइफ चेंज कर दी थी। इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा का एक डायलॉग भी कफी हिट हुआ था। जिसे लोग आज भी नहीं भूले हैं एक्टर का डायलॉग था ‘ प्रेम नाम है मेरा’।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular