PBKS vs RR Head to Head Stats, IPL 2024 Points Table

0
361
PBKS vs RR Head to Head Stats

PBKS vs RR Head to Head Stats, IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। 13 अप्रैल, शनिवार को इस मुकाबले में दोनों टीमें चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेलने उतरेंगी। मैच का आगाज शाम 7:30 बजे से होगा। वही टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:00 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण दर्शन स्टार भारत की नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके अलावा जियो सिनेमा के ऐप पर इसकी फ्री में स्ट्रीमिंग की जाएगी।

PBKS vs RR Head to Head Stats

आंकड़ों की बात करें तो पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक 26 बार आमने-सामने हुई है। इन 26 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैच और पंजाब किंग्स ने 11 मैच जीते हैं। यहां दोनों टीमों के बीच ज्यादा का अंतर नहीं है। दोनों टीमों के बीच ऐसे में कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब की टीम काफी मजबूत दिख रही राजस्थान को क्या हरा पाएगी।

PBKS vs RR Head to Head Stats, IPL 2024 Points Table

अंक तालिका में दोनों टीमों का हाल

अंक तालिका में फिलहाल पंजाब की टीम आंठवें पायदान पर है। उसने अब तक पांच में से दो मैच जीते हैं। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम 1 मुकाबला हारकर भी पहले स्थान पर बरकरार है। उसने पांच मे से चार मुकाबले जीते हैं। पंजाब की टीम के लिए ये मुकाबला जीतना काफी अहम रहने वाला है क्योंकि पंजाब की टीम कई बार ग्राउंड पर अच्छा नहीं किया है।

ये भी पढे़ें: IPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats, Points Table