Saturday, July 27, 2024
HomeIPLIPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats, Points Table

IPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats, Points Table

IPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats, Points Table: आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। 12 अप्रैल, शुक्रवार को इस मुकाबले में दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेंगी। मैच का आगाज शाम 7:30 बजे से होगा। वही टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:00 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण दर्शन स्टार भारत की नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके अलावा जियो सिनेमा के ऐप पर इसकी फ्री में स्ट्रीमिंग की जाएगी।

IPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के इतिहास में अब तक 3 बार भिड़ चुकी है। इन तीनों मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है। यहां लखनऊ का पलड़ा काफी भारी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में जीत के साथ इस आंकड़ें को बदलना चाहेगी। हालांकि, आंकड़ों को एक मिनट के लिए छोड़ दें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत लग रही है। ऐसे में इस बात की संभावनाएं ज्यादा है कि दिल्ली कैपिटल्स कुछ अलग करने वाली है।

टीम जीते
लखनऊ सुपर जाइंट्स 03
दिल्ली कैपिटल्स 00

IPL 2024 LSG vs DC Points Table

राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स 6-6 अंक लेकर क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर काबिज है। लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स की हालत काफी खराब है। उसने 5 मैच में एक जीत और 2 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 LSG vs DC Pitch Report, Weather Report Hindi

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular