Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनNora Fatehi: बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर नोरा ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं-...

Nora Fatehi: बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर नोरा ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मैं बाली लड़कियों जैसी नहीं हूं’

Nora Fatehi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की डांसिंग गर्ल नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। नोरा ने अपने करियर की शुरूआत एक डांसर के रूप में की थी। बाद में उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। वहीं आज वो बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम बन गई हैं। साथी ही उन्होंने ने एक्टिंग की दुनिया में भी अपना कदम रखा हैं।

नोरा ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने डांस नंबर्स से दर्शकों का दिल जीता है। नोरा ने 2018 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘दिलबर’ गाने से की थी। इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 1 बिलियन बार देखा जा चुका है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री  में अपने साथ हुए बुरे व्यवहार को लेकर बात की है।

RGVRGGRV

नोरा ने इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में नजर आई।  इसमें उन्होंने फिल्मी दुनिया के लोगों द्वारा किए गए उनके अपमान पर खुलकर बातचीत की। नोरा ने बताया कि कभी-कभी उनका सामना ऐसे लोगों से होता है, जो उन्हें अजीब सा महसूस कराते हैं। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन लोगों के इरादे ठीक नहीं होते हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि वे अक्सर अपने साथ ऐसा होते हुए देखती रहती हैं। उनके साथ हाल ही में एक बार फिर से ऐसा व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह बात समझ नहीं आती है। लोग सोचते हैं कि यह लड़की यहां कैसे आ गई? हमारी लड़की क्यों नहीं आ पाई? उन्होंने बताया कि लोग इस बात से बहुत नाराज हो जाते हैं। नोरा ने अपने बारे में बताया कि वे बाकी लड़कियों जैसी नहीं हैं, जो पुरुष कलाकारों के सामने विनम्र होकर बात करेगी।

BFGH

नोरा ने कही बड़ी बात

गौरतलब है कि नोरा ने आगे बताया, कि अगर मुझे ऐसा महसूस होता है कि कहीं कुछ गड़बड़ है, तो मैं इस बारे में जरुर बोल दूंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता है। कुछ लोगों को इस तरह की लड़कियां अच्छी लगती है, जो चुपचाप रहती हों, विनम्र हों और ऐसी नजर आती हों कि उन्हें काम चाहिए। नोरा ने कहा कि वे किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं देती। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोग इस तरह की बातें कहते हैं कि ये लड़की कुछ भी नहीं है। इसमें कोई प्रतिभा नहीं है। ये लड़की फिल्मी दुनिया में क्यों है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular