OMG 2 : ओपनिंग डे पर स्क्रीन टेस्ट में पास हुई ‘ओएमजी 2’, दर्शकों ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

0
358
OMG 2

OMG 2 : पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ तमाम मुश्किलों के बावजूद भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन सिल्वर स्क्रीन पर कमाल करती नजर आ रही है। दरअसल, दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और फिल्म को लेकर रिलीज से पहले हुए हंगामे और विवाद के बाद लोग ये भी जानना चाहते थे कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है? ऐसे में अब रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

OMG 2

 

Gadar 2 से हो रही हैं OMG 2 की भिडंत

बता दें कि आज के दिन यानी 11 अगस्त को सिर्फ ओएमजी 2 ही नहीं बल्कि सनी देओल की गदर 2 भी रिलीज हुई है। ऐसे में आज के दिन बॉक्स ऑफिस पर ओएमजी 2 और गदर 2 की टक्कर हो रही है। हालांकि रिलीज से पहले ओएमजी 2 को लेकर चल रहे विवाद को लेकर दर्शक दोनों फिल्मों में से किसे देखने जाएं ये लेकर थोड़ा कंफ्यूज थे। हालांकि आज पहले ही दिन दर्शकों के रिएक्शन ने इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया है। तो आइए जानते हैं ओपनिंग डे पर कैसा रहा ओएमजी 2 का हाल?

ये भी पढ़े: Dharmendra : जब हेमा मालिनी के प्यार के लिए धर्मेद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा की शादी, हुआ था बड़ा हंगामा

दर्शकों ने ‘ओएमजी 2’ को बताया ब्लॉकबस्टर

आपको बता दें कि पहले ही दिन अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। फिल्म को देखकर लोग सभी किरदारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। पहला शो देखने के बाद लोगों को कहना है कि हर किसी को ये फिल्म देखनी चाहिए। फिल्म की स्टोरी लाइन हो या डायरेक्शन सब कुछ काफी बेहतरीन है।

फिल्म को देखने के बाद तो एक फैन ने ओएमजी 2 को ब्लॉकबस्टर तक बता दिया है। साथ ही फिल्म में सेक्स एजूकेशन को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि जिस तरह से फिल्म सेक्स एजुकेशन पर स्ट्रॉन्ग मैसेज देती वह वाकई तारीफ के काबिल है।