NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका का सपना हुआ चकनाचूर, न्यूजीलैंड ने मारी बाजी, फाइनल में भारत से होगी भिडंत

0
435
NZ vs SA champions Trophy
NZ vs SA champions Trophy

Champions Trophy, NZ vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी के दो फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। न्यूजीलैंड ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड ने एकतरफा हरा दिया। इसके साथ ही 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला पक्का हो गया है। अब लाहौर से न्यूजीलैंड टीम जितना जल्दी हो सके दुबई के लिए रवाना हो जाएगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट का पाकिस्तान चरण भी खत्म हो गया।

रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने खेली शानदार पारी

रचिन रविंद्र ने 108 और केन विलियमसन ने 102 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 37 गेंद पर 49 और ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंद पर 49 रन बनाए। विल यंग ने 21 और माइकल ब्रेसवेल ने 16 रन बनाए। टॉम लैथम 4 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर ने नाबाद 2 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा ने 2 और वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए।

एक बार फिर से साउथ अफ्रीका नहीं कर पाई फाइनल में प्रवेश

साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 67 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। टेम्बा बावुमा ने 56 और रासी वैन डेर डुसेन ने 69 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 31, रेयान रिकल्टन ने 17 और कगिसो रबाडा ने 16 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन , वियान मुल्डर 8, मार्को यानसेन 3 और केशव महाराज 1 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने नाबाद 1 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट लिए। मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने 2-2 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारत को लेकर दिया विवादित बयान? मचा बवाल